Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुनियाभर में धूम मचाने वाली ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के साथ आमिर खान ने बनाया नया रिकॉर्ड

दुनियाभर में धूम मचाने वाली ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के साथ आमिर खान ने बनाया नया रिकॉर्ड

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 12, 2018 03:53 pm IST, Updated : Mar 12, 2018 03:53 pm IST

आमिर खान की पिछली रिलीज फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को दर्शकों के बीच खूब वाहवाही हासिल हो रही है। लेकिन फिल्म को न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं यह फिल्म दुनियाभर में कमाई के मामले में...

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की पिछली रिलीज फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को दर्शकों के बीच खूब वाहवाही हासिल हो रही है। लेकिन फिल्म को न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं यह फिल्म दुनियाभर में कमाई के मामले में शीर्ष 5 प्रतिष्ठित फिल्मों में शामिल हो गई है। शीर्ष 5 की सूची में 'सीक्रेट सुपरस्टार' की एंट्री के साथ आमिर खान की 3 फिल्में अब इस सूची का हिस्सा बन गई हैं। 'दंगल' के साथ 1,908 करोड़ रुपए की कमाई, 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ 874 करोड़ रुपये और 'पीके' में 831 करोड़ रुपए के साथ बड़े पैमाने पर रिकॉर्ड स्थापित करने वाले आमिर खान एकमात्र भारतीय अभिनेता है।

चीनी आईएमडीबी के अनुसार, आमिर खान वहां विदेशी अभिनेता की सूची में सबसे ऊपर है और 'दंगल' शीर्ष रैंकिंग फिल्म है। आमिर के अलावा, सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' 5वें और प्रभास की 'बाहुबली' दूसरे नंबर पर शामिल हुई हैं। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने लिखा, "तथ्य यह है कि दुनियाभर में शीर्ष 5 बॉलीवुड फिल्मों में से 3 में आमिर खान की फिल्मों का शामिल होना यही साबित करता है कि आमिर का स्टारडम भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी आमिर का बोलबाला है"

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने लिखा, "आमिर की खासकर पिछली दो फिल्में 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमाई ने सफलता के झंडे गाड़ दिए है। आमिर न केवल अपनी फिल्मों को बहुत जुनून के साथ बनाते हैं, बल्कि उन्हें उसी जुनून के साथ रिलीज भी करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर दिखाई देता है।"

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement