1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी ने छोड़ा सलवार-सूट का साथ, अब नजर आया नया रूप, देखें फोटोशूट

सपना चौधरी ने छोड़ा सलवार-सूट का साथ, अब नजर आया नया रूप, देखें फोटोशूट

 Published : Jul 02, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 03:53 pm IST

सपना चौधरी पहले ही अपने जबरदस्त डांस स्टेप्स के कारण लोगों के बीच चर्चा में आ चुकी हैं। लेकिन पिछले दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आने के बाद सपना के चाहने वालों की लिस्ट हर दिन लंबी होती जा रही है। उन्होंने कुछ समय पहले ही कई फिल्में भी साइन की हैं। हाल ही में सपना ने एक फोटोशूट करवाया है।

Sapna - India TV Hindi
Sapna

नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी पहले ही अपने जबरदस्त डांस स्टेप्स के कारण लोगों के बीच चर्चा में आ चुकी हैं। लेकिन पिछले दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आने के बाद सपना के चाहने वालों की लिस्ट हर दिन लंबी होती जा रही है। उन्होंने कुछ समय पहले ही कई फिल्में भी साइन की हैं। इसके अलावा उन्हें बहुत से शोज में भी देखा जा चुका है। इस शो के बाद से ही अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब एक बार फिर से सपना चौधरी अपनी अदाओं से खूब हंगामा मचा रही हैं।

दरअसल हाल ही में सपना ने एक फोटोशूट करवाया है। इसमें सलवार-सूट छोड़कर ग्लैमर्स अंदाज में दिखाई दे रही हैं। अब फैंस उनकी इस अदा के भी दीवाने हो गए हैं। इस फोटोशूट में सपना ब्लैक कलर के जम्पसूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने काले रंग की हील्स पहनी हैं और खुले में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में वह पोल्का डॉट शर्ट और व्हाइट कलर की पैंट पहने हुए दिख रही हैं।

Sapna
Sapna

गौरतलब है कि सपना चौधरी पिछले दिनों अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में आइटम नंबर करती नजर आई थीं। इसके अलावा वह पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की 'वीरे की वेडिंग' में एक डांस नंबर में दिखी थीं। अब कहा जा रहा है कि सपना को सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में भी ठुमके लगाते देखा जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन