दिवाली के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर ही ऐसा मौका होता है, जब बॉलीवुड सिलेब्रिटीज पार्टी रखते हैं। फिल्ममेकर रितेश सिधवानी ने शनिवार रात अपने घर क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में कई नए-नए जोड़े साथ में आते नजर आए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी, फरहान अख़्तर और शिबानी दांडेकर एक ही गाड़ी में आए। देखिए उनकी तस्वीरें...
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई जगह साथ नजर आ रहे हैं। 'कॉफी विद करण 6' में अर्जुन ने कहा भी था कि वह सिंगल नहीं हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने मुंबई में एक नया घर भी खरीदा है। दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं।
Arjun Kapoor, Malaika Arora
मलाइका से तलाक बाद अरबाज़ खान की जिंदगी में भी नई लड़की की एंट्री हो चुकी है। वह इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में पार्टी, मूवी डेट, लंच और डिनर डेट पर देखा जाता है।
Arbaaz Khan, Georgia Andriani
वहीं, फरहान अख़्तर और शिबानी दांडेकर ने भी अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैँ।