1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Simmba Poster: रणवीर सिंह और सोनू सूद का आमना-सामना, जल्द रिलीज होगी फिल्म

Simmba Poster: रणवीर सिंह और सोनू सूद का आमना-सामना, जल्द रिलीज होगी फिल्म

 Published : Dec 23, 2018 10:40 am IST,  Updated : Dec 23, 2018 10:52 am IST

Simmba: रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में रणवीर सिंह और सोनू सूद एक-दूसरे का आमना-सामना करते नजर आ रहे हैं।

Simmba Poster- India TV Hindi
Simmba Poster Image Source : INSTAGRAM

Simmba: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में रणवीर सिंह और सोनू सूद एक-दूसरे का आमना-सामना करते नजर आ रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया है। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

फिल्म में रणवीर भ्रष्ट पुलिस की भूमिका में हैं। उनके ओपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी। यह सारा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले सारा की 'केदारनाथ' रिलीज हुई थी। सोनू फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

रणवीर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'सिम्बा' का एक पोस्टर शेयर किया है।

फिल्म के तीन गाने 'आंख मारे', 'तेरे बिन' और 'आला से आला' रिलीज हो चुके हैं। गानों को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रणवीर और रोहित की साथ में यह पहली फिल्म है। इस साल की शुरुआत में रणवीर 'पद्मावत' में नजर आए थे। उन्होंने ज़ोया अख्तर की 'गली बॉय' की शूटिंग भी खत्म कर ली है। फिल्म में वह स्ट्रीट रैपर बने हैं। इस बार उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है।

इसके अलावा उनके पास धर्मा प्रोडक्शन की 'तख्त' भी है, जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, अनिल कपूर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन