1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केदारनाथ' से चला सारा अली खान का जादू, टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 3' में रोमांस करती आ सकती हैं नजर

'केदारनाथ' से चला सारा अली खान का जादू, टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 3' में रोमांस करती आ सकती हैं नजर

 Published : Dec 17, 2018 06:34 am IST,  Updated : Dec 17, 2018 09:42 am IST

सारा अली खान 'बागी' के सीक्वल 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।

sara and tiger- India TV Hindi
sara and tiger Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'केदारनाथ' ने बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान(Sara ali khan) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी एक्टिंग सभी को बेहद पसंद आ रही है। अपनी एक्टिंग की वजह से वह फिल्ममेकर्स की पहली पसंद भी बनती जा रही हैं। सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। दूसरी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई और सारा को तीसरी फिल्म के लिए ऑफर आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद नाडियावाला ने अपनी फिल्म 'बागी 3' के लिए अप्रोच किया है।

साजिद नाडियावाला की फिल्म 'बागी 3' में सारा टाइगर श्रॉफ के साथ के अपोजित नजर आ सकती हैं। हालांकि सारा ने अभी फिल्म में काम करने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि साजिद जल्द ही 'बागी 3' की टीम की घोषणा कर देंगे।

आपको बता दें कि यह बागी फिल्म का सीक्वल है। इससे पहले 'बागी' और 'बागी 2' बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। बागी  में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर रोमांस करती नजर आई थीं तो वहीं बागी 2 में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लीड रोल में थी। अब कहा ये जा रहा है कि बागी 3 में टाइगर श्रॉफ सारा अली खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। 

सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा के अपोजित रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। सिंबा में रणवीर सिंह पुलिस वाले का रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

सारा की पहली फिल्म केदारनाथ भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। पहली फिल्म से ही लोगों को सारा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। जिसके बाद वह उनकी दूसरी फिल्म सिंबा देखने के लिए उत्सुक हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अमिताभ बच्चन-आमिर खान ने ईशा अंबानी की शादी में परोसा था खाना, अभिषेक बच्चन ने बताई वजह

विनोद खन्ना की पहली पत्नी और अक्षय खन्ना की मम्मी गीतांजलि खन्ना का निधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन