1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिंबा प्रमोशन के दौरान सारा अली खान ब्लैक शार्ट ड्रेस में दिखीं हॉट, इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत 20 हजार रुपए

सिंबा प्रमोशन के दौरान सारा अली खान ब्लैक शार्ट ड्रेस में दिखीं हॉट, इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत 20 हजार रुपए

 Written By: Shivani Singh
 Published : Dec 14, 2018 05:32 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 05:32 pm IST

सारा अली खान अपनी हॉट फोटो से फैन्स को क्रेजी कर रही है। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में सारा अली खान की खूबसूरती निखर के आ रही है।जानें इस ड्रेस की कीमत।

Sara ali khan- India TV Hindi
Sara ali khan Image Source : INSTRAGRAM/SARA ALI KHAN

नई दिल्ली: एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' के लिए खूब सुर्खिया बटोर रही है। केदारनाथ में मुक्कू के किरदार और अपनी एक्टिंग से सारा अली खान ने इंडस्ट्री में अपनी लंबी पारी तय कर ली है। एक्टिंगे के अलावा सारा अली खान खूबसूरती में भी काफी आगे है। अपने किलर नैन नक्श से सारा अली खान फैन्स को अपनी मां अमृता सिंह की याद दिला देती है। जल्द ही सारा रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' फिल्म में नजर आने वाली है।

केदारनाथ में अपनी एक्टिंग के अलावा सारा अली खान अपने सेक्सी स्टाइल से खूब चर्चा बटोर रही है। सिंबा प्रमोशन के दौरान सारा अली खान ने अपने अलग अलग स्टाइल से साबित कर दिया है कि वो फैशन के मामले में भी किसी से कम नही है। एक बार फिर सारा अली खान अपनी सेक्सी फोटो से फैन्स को क्रेजी कर रही है। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में सारा अली खान की खूबसूरती निखर के आ रही है।

सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने Topshop कलेक्शन से ब्लैक सिल्वर कलर की वेल्वेट शार्ट ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही कानों में सिल्वर ईयररिंग्स पहने हुए काफी हॉट नजर आ रही थी। अपना लुक पूरा करने के लिए पैरों में गोल्डन कलर के फुटवियर में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Topshop collection dress
Topshop collection dress

अब बात करें सारा की इस खूबसूरत और हॉट ड्रेस की अगर आपका भी मूड इसे खरीदने का है, तो यह Topshop कलेक्शन से Odyssey Embellished Velvet Dress की है। जिसकी कीमत $280 यानी करीब 20 हजार रुपए की है।

एक बार फिर रेड कलर की ड्रेस पहनकर हॉट नजर आईं दीपिका, देखें खूबसूरत तस्वीरें

ईशा अंबानी की शादी में जाह्नवी को टक्कर देती नजर आईं खुशी कपूर, डीप नेक में लूटी महफिल

ईशा अंबानी अपनी शादी के दिन दिखीं अप्सरा जैसी, वेडिंग लहंगा डिजाइन करने के पीछे था इनका हाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल