1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर रेड कलर की ड्रेस पहनकर हॉट नजर आईं दीपिका, देखें खूबसूरत तस्वीरें

एक बार फिर रेड कलर की ड्रेस पहनकर हॉट नजर आईं दीपिका, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2018 11:09 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 11:09 pm IST

Nick Kids Choice Awards 2018: इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हॉट अंदाज देखने को मिला। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि कितनी खूबसूरत है। 

Deepika- India TV Hindi
Deepika

Nick Kids Choice Awards 2018: मुंबई में आज निक किड्स चॉइस अवॉर्ड 2018 का आयोजन हुआ। यह भारत का चौथा निक किड्स चॉइस अवॉर्ड समारोह है। इस दौरान बच्चों की पसंदीदा फिल्मों का आयोजन होता है, उनके फेवरिट सितारों को बुलाया जाता है। इस बार का समारोह भी बेहद आकर्षक है। इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का हॉट अंदाज देखने को मिला। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि कितनी खूबसूरत है।  

दीपिका पादुकोण सब्यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की हुई डार्क रेड कलर की ड्रेस में नज़र आईं। इस ओवरसाइज ड्रेस के साथ उन्होंने रेड कलर की ही सैंडल के अलावा कानों में रेड और डायंमड के ईयररिंग्स पहने हुए थे। इसके साथ ही लुक को पूरा करने के लिए मेसी पौनी टेल के साथ लाइट कलर की लिपस्टिप में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

वहीं उनकी खूबसूरत ईयररिंग्स की बात करें तो वह Diosa by Darshan Dave कलेक्शन में से थी। दीपिका ने रेड ड्रेस पहन रखी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल