Isha Ambani Wedding: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं। ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल के साथ हुआ। इस ग्रैंड शादी में देश-दुनिया की कई हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, दूसरी ओर ईशा और आनंद इतने खूबसूरत लग रहे थे कि इस दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी से शायद ही किसी की नजर हटे। ईशा अंबानी की और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
शा अंबानी की तस्वीरें सामने आईं तो सभी उनको देखते ही रह गए। पेस्टल कलर के लहंगे में ईशा अंबानी वाकई किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने भारी डायमंड जूलरी पहनी थी। ईशा जब दुल्हन बनकर सामने आईं तो उनकी सुरमई आंखों के बाद ध्यान खींचा उनकी बड़ी-सी नथ ने। हालांकि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की तरह ये बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन इसकी चमक के आगे तमाम सितारे फीके पड़ रहे थे।
ईशा अंबानी की खूबसूरत ड्रेस को डिजाइनर अबु जानी और संदीप घोसला ने डिजाइन किया है। वहीं स्टाइल एमी पटेल और हेयर स्टाइल Pompy Hans के अलावा मेकअप Vardan Nayak ने किया था।
वहीं ईशा अंबानी से अपनी संगीत सेरेमनी में मनीष मल्होत्रा डिजाइन गोल्डन लहंगा चुनरी पहना था।