कुछ महीने पहले रणवीर सिंह ने 'सिम्बा' के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह डायरेक्टर रोहित शेट्टी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्या संग फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग कर रहे थे। रणवीर ने इस तस्वीर के साथ लिखा था- 'सबसे बड़ा गाना'। अब यह गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'आला रे आला' है।
Related Stories
गाने में रणवीर, रोहित शेट्टी के ट्रेडमार्क स्टाइल में पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर एंट्री ले रहे हैं। गाड़ियों के आस-पास महिलाएं महाराष्ट्रियन स्टाइल साड़ी, पगड़ी, एविएटर, स्पोर्ट्स शूज में बाइक पर बैठी हैं।
गाने को देव नेगी और गोल्डी ने गाया है और शब्बीर अहमद ने इसे लिखा है। तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है। देखें गाना:
इसके पहले फिल्म का दो गाना 'आंख मारे' और 'तेरे बिन' रिलीज हो चुका है।
फिल्म में रणवीर, सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन को-प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में सोनू सूद, आशुतोष राणा और अजय देवगन भी हैं। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
Also Read:
Zero song Heer Badnaam: अभय देओल ने तोड़ा कटरीना कैफ दिल, जोड़ पाएंगे शाहरुख खान?
प्रियंका चोपड़ा ने रिसेप्शन में इस अंदाज में पति निक जोनस का कराया परिचय, देखे वीडियो
सोनू निगम ने सोना महापात्रा के आरोपों का दिया जवाब- आप रिश्ते की मर्यादा भूल गईं मैं नहीं भूला