1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने रिसेप्शन में इस अंदाज में पति निक जोनस का कराया परिचय, देखे वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेप्शन में इस अंदाज में पति निक जोनस का कराया परिचय, देखे वीडियो

 Published : Dec 20, 2018 08:28 am IST,  Updated : Dec 20, 2018 08:28 am IST

मुंबई में कल रात हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन में प्रियंका ने निक का कुछ इस अंदाज में कराया परिचय।

Priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and Nick jonas Image Source : YOGEN SHAH

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोनस(Nick Jonas) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1-2 दिसंबर को शादी रचाई थी। जिसके बाद कल प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने मुंबई में रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में प्रियंका के करीबी लोग और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। रिसेप्शन में प्रियंका और निक दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन में प्रियंका ने निक का इंट्रोडक्शन कुछ अलग अंदाज में कराया। निक का मेहमानों से परिचय कराते हुए प्रियंका शर्म से लाल भी हो गई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मुंबई में हुए रिसेप्शन का एक वीडियो बहुदत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक जोनस का सबसे परिचय करा रही हैं।

प्रियंका सबसे पहले रिसेप्शन में आए मेहमानों का शुक्रिया अदा करती हैं। उसके बाद उन्होंने कहा- ये मेरी जिंदगी का सबसे स्पेशल चैप्टर है और मैं चाहती हूं कि मेरे पति मेरी जिंदगी के सभी स्पेशल लोगों से मिलें। जिसके बाद आखिरी में प्रियंका कहती हैं- ये हैं मेरे पति निक जोनस। यह बादत कहते हुए प्रियंका बहुत ब्लश कर रही थीं।

सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं बल्कि निक ने भी रिसेप्शन में आए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

नीले रंग के गाउन में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका के पति निक ग्रे कलर के सूट में नजर आए। प्रियंका का ये गाउन सब्यासाची ने डिजाइन किया है।

इससे पहले दिल्ली में भी प्रियंका और निक का ग्रैंड रिसेप्शन हो चुका है, इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी ने भी शिरकत की थी, मोदी ने निक और प्रियंका को गुलाब का फूल भेंट किया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों से शादी रचाई थी। इस शादी में अर्पिता खान शर्मा, अंबानी परिवार और परिणीति चोपड़ा ने शिरकत की थी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

कीकू शारदा ने खोला राज, एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा

जन्मदिन के मौके पर मौसी करिश्मा कपूर ने तैमूर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन