1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कीकू शारदा ने खोला राज, एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा

कीकू शारदा ने खोला राज, एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा

 Published : Dec 20, 2018 07:28 am IST,  Updated : Dec 20, 2018 07:28 am IST

आखिर कपिल शर्मा के एक साल से गायब होने के पीछे का राज पता चल गया है। इस बात का खुलासा कीकू शारदा ने किया है।

Kapil sharma- India TV Hindi
Kapil sharma Image Source : INSTAGRAM

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) टेलिविजन पर वापसी करने जा रहे हैं। उनका 'द कपिल शर्मा शो' 29 दिसंबर से शुरु होने जा रहा है। शो का टीजर रिलीज हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। शो में काफी मस्ती और हंसी-मजाक होने वाला है यह शो के टीजर से पता चल रहा है। इसी टीजर में कपिल का एक साल तक गायब रहने की वजह पता चल गई है।

टीजर में कीकू शारदा ने बताया है कि कपिल शर्मा पिछले एक साल से कहां गायब थे। टीजर में कीकू रणवीर सिंह और सारा अली खान को बताते हैं कि वह सात रंग का पनीर बनाते हैं। तो इस बात पर कीकू की चुटकी लेते हुए कपिल कहते हैं कि कीकू एक ही दिन पनीर बनाते हैं जिसके बाद धीरे-धीरे पनीर रंग बदलता है और शनिवार तक काला पड़ जाता है। 

कपिल की इसी बात पर कीकू ने कहा-दुनिया वालों आप जानना चाह रहे थे ना कपिल शर्मा एक साल से कहा गायब थे तो वो मेरे पनीर का रंग बदलते हुए देख रहे थे।

कपिल शर्मा का शो 29 दिसंबर को सोनी टीव पर टेलिकास्ट होने वाला है। यह शो शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे आया करेगा। शो में चंदन, कीकू, सुमोना चक्रवती, बारती सिंह, कृषण अभिषेक और रोशेल राव नजर आने वाले हैं।   

आपको बता दें कपिल शर्मा 12 दिसंबर को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है। कपिल और गिन्नी ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है। 12 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और 13 दिसंबर को सिख रीति-रिवाजो से हुई है। 14 दिसंबर को कपिल शर्मा ने अमृतसर में रिसेप्शन भी दिया था। इसके बाद 24 दिसंबर को वह मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं।

Also Read:

सोनू निगम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- पाकिस्तानी गायक होना चाहिए था

उत्तराखंड में फिल्म 'केदारनाथ' से नहीं हटा बैन, निराश हुई सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन