1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिन बुलाए शादी में पहुंचे रणवीर सिंह, मेहमानों का ऐसा था रिएक्शन

बिन बुलाए शादी में पहुंचे रणवीर सिंह, मेहमानों का ऐसा था रिएक्शन

 Published : Dec 18, 2018 07:57 am IST,  Updated : Dec 18, 2018 08:01 am IST

अपनी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह बिन बुलाए एक शादी में चले गए।

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh Image Source : YOGEN SHAH

इन दिनों रणवीर सिंह(Ranveer singh) अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' की प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म की प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह बिन बुलाए एक शादी में चले गए। जिसके बाद से उनकी कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। यह वीडियो मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल की हैं।

दरअसल रणवीर सिंब अपनी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन के लिए इस होटल में ठहरे हुए थे। जब उन्हें पता चला कि इस होटल में शादी हो रही है तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उस शादी का हिस्सा बनने के लिए चले गए। रणवीर को शादी में देखते ही दुल्हा-दुल्हन समेत सारे रिश्तेदार भी हैरान रह गए।

वहां पर रणवीर ने दुल्हा -दुल्हन को बधाई दी और अपने फैन्स के साथ फोटो भी क्लिक कराईं। रणवीर को शादी में देखकर उनके फैन्स बहुत खुश हो गए थे।

रणवीर इस शादी में ब्राउन जैकेट और ब्लैक कलर का ट्राउजर में नजर आए। इस लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सिंबा में रणवीर के अपोजित सारा अली खान नजर आएंगी। सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हो चुकी है। 'केदारनाथ' में उनकी एक्टिंग देखने के बाद लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 'सिंबा' एक्शन और कॉमेडी दोनों से भरपूर है। फिल्म को डायरेक्ट रोहित शेट्टी ने किया है। सिंबा का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सिंबा के अभी तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नंवबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रणवीर-दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में हुई है। शादी दो रीति-रिवाजों से की गई थी। 14 नवंबर को शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई थी तो वहीं 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से हुई।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

विक्की कौशल पर चला 'विक्की डोनर' का जादू, सबके सामने किया किस

क्या आपको करण जौहर का असली नाम पता है?, शो में पहली बार हुआ खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन