नई दिल्ली: अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में बिजी हैं। शनिवार रात प्रमोशन से समय निकालकर वह फैशन डिजाइनर संदीप खोसला के घर पार्टी में शामिल होने गए थे, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनकी कार में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी थीं। दोनों पार्टी से भी साथ ही निकले।
आपको बता दें कि काफी समय से दोनों के अफयेर की चर्चा है। यहां तक कि मलाइका और अरबाज़ खान के तलाक का कारण भी यह अफेयर ही बताया गया था। हालांकि अर्जुन-मलाइका ने कभी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। कुछ महीने पहले दोनों को लैक्मे फैशन वीक में भी साथ देखा गया था।
Arjun Kapoor, Malaika Arora
मलाइका ने 2017 में अरबाज़ से तलाक लिया था। अरबाज़ अभी जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अर्जुन के बारे में एक बार मलाइका ने कहा था- ''अर्जुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन लोग इस रिश्ते को अलग ही नाम देते हैं, जो सच नहीं है।''