1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee with karan: करण के चैट शो में नजर आएंगे रणवीर सिंह और हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, देखें Inside Photos

Koffee with karan: करण के चैट शो में नजर आएंगे रणवीर सिंह और हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, देखें Inside Photos

 Published : Oct 07, 2018 09:17 am IST,  Updated : Oct 07, 2018 09:20 am IST

करण जौहर ने रणवीर सिंह और विल स्मिथ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जहां चाह वहां राह..रणवीर सिंह और विल स्मिथ के साथ शूटिंग का दिन अच्छा रहा।'

Karana johar - India TV Hindi
Karana johar Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR

नई दिल्ली: करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’का छठवां सीजन बहुत जल्द शुरू होने वाला है ऐसे में इस शो में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह साथ में शिरकत करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं रणवीर सिंह और हॉलीवुज स्टार विल स्मिथ भी इस शो में एक साथ नजर आएंगे। करण जौहर ने अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के अलावा विल स्मिथ की भी तस्वीरें इंस्ट्राग्राम में शेयर की है।

शो के इस एपिसोड में बहुत मजा आएगा जब यहां यह जोड़ी एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आएगी। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा '' मैं ज्यादा कॉफी पर्सन तो नहीं हूं। लेकिन करण जौहर जानते हैं की मुझे किस चीज की जरूरत होती है। रणवीर सिंह के साथ काउच पर बैठ कर बहुत मजा आया।'' ऐसे में इस तस्वीर को करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। (Koffee With Karan 6: पहली बार किसी चैट शो में साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें)

वहीं करण जौहर ने रणवीर सिंह और विल स्मिथ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जहां चाह वहां राह..रणवीर सिंह और विल स्मिथ के साथ शूटिंग का दिन अच्छा रहा।'

karana nad ranveer
Image Source : YOGEN SHAHkarana nad ranveer

आपको बता दें कि रणवीर सिंग, विल स्मिथ के अलावा आलिया-दीपिका, सैफ अली खान-सारा अली खान और अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर के साथ भी शूटिंग कर ली है।

Will Smith
Image Source : YOGEN SHAHWill Smith

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन