1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 6: पहली बार किसी चैट शो में साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

Koffee With Karan 6: पहली बार किसी चैट शो में साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

 Written By: Swati Pandey
 Published : Oct 06, 2018 05:32 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 05:32 pm IST

'कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगे।

Arjun Kapoor, Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Arjun Kapoor, Janhvi Kapoor Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: करण जौहर जल्द 'कॉफी विद करण' का नया सीजन लेकर आने वाले हैं। शो की पहली मेहमान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट होंगी। हालांकि इनके साथ अभी शूटिंग नहीं हुई है। करण ने कुछ दिनों पहले सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान के साथ शूटिंग की थी और अब उन्होंने अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। अर्जुन और जाह्नवी पहली बार किसी चैट शो में साथ नजर आएंगे।

करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन और जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''कॉफी विद करण सिबलिंग एपिसोड। अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ बात कर के बहुत मजा आया।''

जाह्नवी ने भी अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''कॉ़फी लेजेंड अर्जुन कपूर के साथ। करण जौहर हमें बुलाने के लिए शुक्रिया। बहुत मजा आया।''

अर्जुन ने भी जाह्नवी संग कई तस्वीरें शेयर की हैं।

अर्जुन पहले भी 'कॉफी विद करण' में आ चुके हैं, लेकिन जाह्नवी का यह डेब्यू था।

करण ने जाह्नवी को अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। साथ ही उन्होंने जाह्नवी को अपनी आने वाली फिल्म 'तख्त' के लिए भी साइन कर लिया है। 'तख्त' में जाह्नवी के अलावा अनिल कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर हैं।

वहीं, अर्जुन की परिणीति चोपड़ा संग 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। अगले साल वह परिणीति के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगे।

'कॉफी विद करण' 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

Also Read:

Bigg Boss 12: श्रीसंत को नहीं मिल रही सबसे कम फीस, एक हफ्ते में कमाते हैं इतने

Bigg Boss 12: सलमान खान की सीक्रेट पत्नी बनकर घर में एंट्री लेंगी भारती सिंह?

सोनम कपूर से ट्विटर को कहा अलविदा, बताईं ये बड़ी वजह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन