1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने सिलवेस्टर स्टैलोन की 'क्रीड-2' की सफलता की उम्मीद जताई

सलमान ने सिलवेस्टर स्टैलोन की 'क्रीड-2' की सफलता की उम्मीद जताई

 Published : Oct 02, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 07:00 pm IST

'क्रीड-2' स्टीवन कैपल जूनियर द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा है। 

creed- India TV Hindi
creed

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन को उनकी आगामी फिल्म 'क्रीड-2' के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि यह 'रॉकी', 'रैंबो' और 'एक्सपेंडेबल्स' की तरह ही बड़ी हिट हो।

सलमान ने मंगलवार को ट्विटर पर 'क्रीड-2' का पोस्टर साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "सुना है कि 'क्रीड-2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। उम्मीद करता हूं कि यह फ्रेंचाइजी 'रॉकी', 'रैंबो' और 'एक्सपेंडेबल्स' की तरह हिट हो।"

'क्रीड-2' स्टीवन कैपल जूनियर द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह 'क्रीड' का सीक्वल है और रॉकी फिल्म श्रृंखला की आठवीं किश्त है जिसमें माइकल बी. जॉर्डन, टेसा थॉम्पसन, डॉल्फ लंडग्रिन, फ्लोरियन मंटीयनू, फिलिसिया राशद, आंद्रे वार्ड, वुड हैरिस, ब्रिजिट नेलसन और माईलो वेंटीमिग्लिया शामिल हैं।

सामने आया मणिकर्णिका का शानदार टीजर, अभी देखिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन