1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: निर्मल सिंह दूसरे हफ्ते हुए एलिमिनेट, रोमिल चौधरी घर में बरकरार

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: निर्मल सिंह दूसरे हफ्ते हुए एलिमिनेट, रोमिल चौधरी घर में बरकरार

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 30, 2018 09:14 pm IST,  Updated : Sep 30, 2018 10:32 pm IST

सलमान खान एक बार फिर 'वीकेंड का वार' लेकर आए हैं। आज एक और एलिमिनेशन होगा। दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा और रोमिल-निर्मल में से किसी का सफर आज खत्म हो जाएगा।

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights- India TV Hindi
Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: सलमान खान एक बार फिर 'वीकेंड का वार' लेकर आए हैं। आज एक और एलिमिनेशन होगा। दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा और रोमिल-निर्मल में से किसी का सफर आज खत्म हो जाएगा। इसी के साथ आयुष शर्मा और वरीना हुसैन अपनी फिल्म 'लवयात्री' को प्रमोट करेंगे।

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights:

10:27: अगले एपिसोड में रोमिल वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ आएंगे।

10:15: सृष्टि, दीपिका और नेहा से नाराज हैं। वह करणवीर को अपनी नाराजगी बता रही हैं।

10:09: दूसरे हफ्ते निर्मल बेघर हो गए हैं। रोमिल घर में ही रहेंगे।

10:05: दीपिका सुल्तानी अखाड़े की विनर हैं।

9:51: दीपिका और जसलीन के बीच सुल्तानी अखाड़ें में दंगल हो रहा है।

9:40: लवरात्री को प्रमोट करने आयुष शर्मा और वरीना हुसैन आए हैं। सलमान कहते हैं कि हम तीनों एक ही गाड़ी से मुंबई से लोनावला आए हैं। आयुष अपनी फिल्म के बारे में बता रहे हैं।

9:34: श्रीसंत कहते हैं कि वह नेहा को पब्लिक में रूला सकते हैं। दीपक आकर श्रीसंत को गले लगाते हैं। श्रीसंत, दीपक को कहते हैं कि आप मुझसे भी ज्यादा सच्चे हो।

9:17: करण पटेल घरवालों के लिए दिलचस्प टास्क लेकर आए हैं। अनूप जलोटा अपनी ईमानदारी दीपक को देना चाहते हैं। दीपिका अपनी डिप्लोमेसी नेहा को और अक्लमंदी सौरभ पटेल को दान देना चाहती हैं। दीपक ईमानदारी और हिम्मत अनूप जलोटा को देना चाहते हैं।

9:11: कुछ घरवाले सही अंदाजा लगा रहे हैं तो कोई गलत।

9:10:  सलमान अब घरवालों के साथ एक गेम खेल रहे हैं। वह सबको कमेंट्स सुना रहे हैं, जो घरवालों ने एक-दूसरे के खिलाफ बोला है। घरवालों को अंदाजा लगाना है कि यह किसने बोला है और उसके मुंह पर गुलेल से कपकेक मारना है।

9:05: सलमान खान घरवालों से रूबरू हो रहे हैं। दीपक ठाकुर ने बिग बॉस के लिए गाना बनाया है। वह सलमान खान को सुना रहे हैं। सलमान ने कहा कि हर सीजन में गाना बनता है, लेकिन उन्हें सबसे अच्छा यह गाना लगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन