1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12 September 28 Highlights: नेहा पेंडसे बनीं घर की नई कप्तान

Bigg Boss 12 September 28 Highlights: नेहा पेंडसे बनीं घर की नई कप्तान

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 28, 2018 09:02 pm IST,  Updated : Sep 28, 2018 10:01 pm IST

'बिग बॉस 12' के घर में आज करणवीर बोहरा और नेहा पेंडसे के बीच कप्तानी के लिए लड़ाई होगी।

Bigg Boss 12 September 28 Highlights:- India TV Hindi
Bigg Boss 12 September 28 Highlights: Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' के घर में आज करणवीर बोहरा और नेहा पेंडसे के बीच कप्तानी के लिए लड़ाई होगी। 'बिग बॉस' उन्हें एक टास्क देंगे और दोनों को घरवालों को टास्क में उनका साथ देने के लिए मनाना होगा। देखना होगा घरवाले करणवीर और नेहा में से किसे कप्तान बनाएंगे।

Bigg Boss 12 September 28 Highlights:

9:46: उर्वशी चाहती हैं कि नेहा कप्तान बनें। वहीं दीपक चाहते हैं कि करणवीर कप्तान बनें। सौरभ ने नेहा को चुना है। सबा ने नेहा को चुना है। नेहा घर की कप्तान बन गई हैं।

9:27: नेहा पेंडसे ने कप्तानी के टास्क के लिए खुद को और करणवीर को नॉमिनेट किया है। सृष्टि बिग बॉस की चिट्ठी पढ़कर बता रही हैं कि कप्तानी के टास्क के लिए क्या करना होगा।

9:15: 'वो सिंकदर ही दोस्तों कहलाता है' गाने पर घरवालों की नींद खुली।

9:13: रोमिल जेल जाने के लिए राजी हो गए हैं। सृष्टि, नेहा से कह रही हैं कि वह कप्तान बनना चाहती थी। मैंने सारे टास्क किए।

9:06: दीपिका, रोमिल-निर्मल को कालकोठरी की सजा के लिए घरवालों ने चुना है। हालांकि रोमिल जेल जाने से मना कर रहे हैं। दीपिका और निर्मल जेल जा चुके हैं।

9:01: श्रीसंत एक बार फिर घर से जाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी रोमिल संग लड़ाई हुई थी। श्रीसंत को घरवाले मिलकर समझा रहे हैं। वह रो रहे हैं। करणवीर उन्हें समझा रहे हैं। सृष्टि उन्हें कह रही हैं कि आप बीमार पड़ोगे तो आपके परिवार वालों पर क्या बीतेगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन