1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: बिग बॉस हाउस में अनूप जलोटा को उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन ने सबके सामने किया किस

Bigg Boss 12: बिग बॉस हाउस में अनूप जलोटा को उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन ने सबके सामने किया किस

 Published : Sep 26, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 06:51 pm IST

बिग बॉस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें जसलीन अनूप जलोटा को किस करती नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 12- India TV Hindi
Bigg Boss 12

नई दिल्ली: बिग बॉस 12 के घर में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस कंटेस्टेंट की है वो हैं अनूप जलोटा। भजन सम्राट नाम से मशहूर अनूप जब अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस हाउस में पहुंचे तो पूरा देश हैरान रह गया। जसलीन के पिता केस मथारू भी यह जानकर दंग रह गए। दोनों के वीडियो एक के बाद एक सामने आ रहे हैं और लोग दोनों की केमिस्ट्री जानने को परेशान हैं। अब बिग बॉस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें जसलीन अनूप जलोटा को किस करती नजर आ रही हैं।

अनूप जलोटा घर के बाकी सदस्यों के खड़े रहते हैं, तभी जसलीन वहां आती हैं और कहती हैं- मैं एक चीज कहूंगी आपको और आपको आज उसका पालन करना है। अब कुछ नहीं करेंगे निकालेंग नहीं। इस पर अनूप जलोटा कहते हैं- नहीं निकालेंगे। इतना सुनते ही जसलीन उनके पास जाती हैं और पहले उनके माथे और फिर उनके गालों पर किस कर लेती हैं। इसके बाद अनूप जलोटा कहते हैं- ये अब ऐसे ही रहेगा। घर के बाकी सदस्य ये सब देखकर हैरान रह जाते हैं। देखिए वीडियो-

बता दें, अनूप जलोटा और जसलीन के बीच 37 साल का फर्क है। अनूप जसलीन के गुरू थे और उन्हें संगीत सिखाते थे लेकिन दोनों को आपस में प्यार हो गया और दोनों एज अ कपल बिग बॉस के घर में आए हैं। अनूप जलोटा ने 'ऐसी लागी लगन' जैसे कई भजन गाए हैं।

Also read:

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज, पहली बार साथ नजर आए आमिर-अमिताभ

'तुम्बाड' का डरावना ट्रेलर रिलीज, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सैफ, राधिका और चित्रांगदा की फिल्म 'बाजार' के लुक पोस्टर रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन