1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृष्णा राज कपूर के निधन पर सलमान खान ने जताया शोक, किया ये इमोशनल पोस्ट

कृष्णा राज कपूर के निधन पर सलमान खान ने जताया शोक, किया ये इमोशनल पोस्ट

 Published : Oct 02, 2018 05:04 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 05:04 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी कृष्णा राज कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया है। 

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार की सुबह 4 बजे कृष्णा राज कपूर ने आखिरी सांस ली। अचानक हुए उनके निधन से लोग काफी भावुक हैं। बड़ी संख्या में बॉलीवुड जगत से लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी कृष्णा राज कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया है। सलमान ने ट्वीट करके लिखा है- मैं और मेरी मां आपको बहुत मिस करेंगे कृष्णा आंटी।

सलमान खान मुंबई के चेंबुर में स्थित कपूर परिवार के घर पहुंचे और वहां उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।

बता दें, कई सालों से कृष्णा बीमार थीं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती थी। वो अक्सर किसी भी फंक्शन में व्हील चेयर पर बैठी नजर आती थीं। वो कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं। उनके जाने से अब कपूर खानदान की एक पीढ़ी का अंत हो गया है।

साल 1946 में उन्होंने राज कपूर से शादी की थी। कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं। वो रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु की मां थीं। 87 साल की उम्र में भी वो काफी एक्टिव थीं।

1988 में ही राजकपूर का निधन हो गया था। उसके बाद कृष्णा ने ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन