नई दिल्ली: अब आपका बच्चा भी खेल सकता है केबीसी। अब आपका बच्चा भी ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10’ खेलकर जीत सकता है करोड़ों रुपये। जी हां, कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 के बाद अब केबीसी जूनियर भी जल्द शुरू होने वाला है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। किड्स स्पेशल केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 2 अक्टूबर से शुरू होंगे। अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान इस बात की घोषणा की।
अगर आपका बच्चा भी 10 साल से 14 साल के बीच है। उसका सामान्य ज्ञान अच्छा है और वो केबीसी में शामिल होना चाहता है तो आप उसका रजिस्ट्रेशन शो के एप kbc-sonyliv डाउनलोड करिए। वहां इस रजिस्ट्रेशन के बारे में डिटेल में जानकारी है। वहीं से आप अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
यह सिर्फ बच्चों के लिए नहीं बल्कि स्कूलों और अभिभावकों के लिए भी अच्छी खबर है। अगर आप अपने बच्चे को हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर केबीसी खेलते देखना चाहते हैं तो उसका पंजीकरण करवा दें। स्कूल वाले भी अपने मेधावी बच्चों को केबीसी किड्स के लिए नाम दर्ज कराकर भेज सकते हैं।
संपादक की पसंद