1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: प्यारी बहू से अक्षरा से वैम्प कोमोलिका तक का सफर, हर रोल में हिट और फिट हैं हिना खान

Happy Birthday: प्यारी बहू से अक्षरा से वैम्प कोमोलिका तक का सफर, हर रोल में हिट और फिट हैं हिना खान

 Published : Oct 02, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 02:15 pm IST

टीवी की स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस हिना खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

Happy Birthday hina khan - India TV Hindi
Happy Birthday hina khan  Image Source : INSTAGRAM/HINA KHAN

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। हिना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। टीवी की प्यारी बहू अक्षरा सबकी जान बन गईं। अपने अभिनय से हिना ने अक्षरा के किरदार को गढ़ा और अपने दमदार अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया। हिना इसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी' में पहुंची और वहां भी टॉप 4 में पहुंचकर लोगों को बता दिया कि उनमें अभी बहुत दम है।

इसके बाद हिना खान की लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना टीवी शो बिग बॉस। बिग बॉस 11 में हिना खान कंटेस्टेंट बनकर आईं और हर टास्क पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा किया। हिना को बिग बॉस में उनके फैंस का काफी सपोर्ट मिला। हिना और शिल्पा शिंदे की कड़ी टक्कर हुई और हिना बिग बॉस फाइनलिस्ट भी बनीं। 

Happy Birthday hina khan 
Image Source : INSTAGRAMHappy Birthday hina khan 

हिना खान ने बिग बॉस से बाहर आकर कई फोटोशूट कराएं, और हमेशा लाइमलाइट में रहीं।

Happy Birthday hina khan 
Happy Birthday hina khan 

इतना ही नहीं हिना खान ने बिग बॉस से बाहर आकर एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। ये गाना भी काफी पॉपुलर हुआ।

2 अक्टूबर 1987 को हिना खान का जन्म श्रीनगर में हुआ था। हिना ने साल 2009 में गुड़गांव से एमबीए किया। हिना खान पत्रकार बनना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने एयरहोस्टेस के लिए भी अप्लाई किया था। लेकिन उन्हें मलेरिया हो गया और वो एग्जाम नहीं दे पाईं। इसके बाद उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है ऑफर हुआ और इस शो ने उनकी जिंदगी बदल दी।

Happy Birthday hina khan 
Happy Birthday hina khan 

खबर है कि हिना खान अब एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के किरदार में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया में काफी बज़ है कि आखिर कोमोलिका का रोल कौन प्ले करेगा। सीरियल का जो प्रोमो जारी हुआ है उसमें कोमोलिका की कुछ झलक दिखी है लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये हिना खान ही हैं। हिना ने भी इशारों इशारों में ये मान चुकी हैं कि वो ही कोमोलिका का रोल प्ले करने वाली हैं।

हिना खान
हिना खान

स्टाइलिस्ट हिना खान को इंडिया टीवी की तरफ से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Happy Birthday hina khan 
Happy Birthday hina khan 

Happy Birthday hina khan 
Happy Birthday hina khan 

Happy Birthday hina khan 
Happy Birthday hina khan 

कल रात हिना खान की जन्मदिन पार्टी में बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता भी पहुंचे और उन्होंने इस तरह से केक लगाकर हिना को जन्मदिन विश किया।

फैंस कुछ इस तरह अपनी प्यारी स्टार को जन्मदिन विश कर रहे हैं।

अनूप जलोटा ने जसलीन से किया ब्रेकअप

सामने आया 2008 का वीडियो जब तनुश्री की गाड़ी पर हुआ था हमला

सुई धागा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: जानिए अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन