1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Bigg Boss 12: हिना खान बिग बॉस 12 में कुछ इस अंदाज में बरपाएंगी कहर

Bigg Boss 12: हिना खान बिग बॉस 12 में कुछ इस अंदाज में बरपाएंगी कहर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 17, 2018 07:17 pm IST,  Updated : Sep 17, 2018 07:17 pm IST

हिना खान इस बार बिग बॉस हाउस में क्या धमाल मचाने वाली है। वो आज रात पता चल जाएगा। लेकिन वह जिस लुक में इंट्री लेने वाली है। उस लुक को देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे।

Hina Khan- India TV Hindi
Hina Khan Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 की सेकंड रनरअप हिना खान आज रात बिग बॉस हाउस में इंट्री करेंगी। आपको बता दें कि पिछले सीजन में सबसे फेमस चेहरों में से एक हिना थी। बिग बॉस 11 में रहते समय़ हिना खान ने साउथ इंडियन अभिनेत्रियों के बारें में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके कारण उन्हें कापी निंदा का सामान करना पड़ा था।

हिना खान एक बार फिर बिग बॉस में आने के लिए काफी एक्साइटेड है।  उन्होंने कहा कि, 'मुझे खुशी है कि आखिरकार यहां आने का मौका मिला। सबसे बड़ी बात मैं इस सीज़न के पहले दिन पहले टास्क और पहले नॉमिनेशन के लिए यहां आई हूं जिसको लेकर मैं काफी रोमांचित हूं।' (Bigg Boss 12: हिना खान ने उठाया अनूप जलोटा के रिश्ते पर सवाल, भड़कीं जसलीन मथारू )

हिना खान इस बार बिग बॉस हाउस में क्या धमाल मचाने वाली है। वो आज रात पता चल जाएगा। लेकिन वह जिस लुक में इंट्री लेने वाली है। उस लुक को देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे।

जी हां अपने फैशन को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करने वाली हिना इस बार बहुत ही खूबूसरत ड्रेस में नजर आईं। उनकी तस्वीरें देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

आपको बता दें कि हिना व्हाइट कलर की ड्रेस में एंट्री लेने वाली है। हिना ने अपना पूरा लुक बहुत ही सिंपल रखा है। जिसमें वह काफी अच्छी लग रही है। व्हाइट ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की सैंडल और हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ है। लाइट मेकअप के साथ लाइट कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल