1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाथरूम में गिरकर हुई ‘ये है मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस नीरू की मौत, निभाती थीं अहम किरदार

बाथरूम में गिरकर हुई ‘ये है मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस नीरू की मौत, निभाती थीं अहम किरदार

 Published : Oct 02, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 04:39 pm IST

शो की स्टारकास्ट नीरू के अचानक हुए निधन से सदमे में हैं, दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर नीरू को श्रद्धांजलि दी है।

yeh hai mohabbatein- India TV Hindi
yeh hai mohabbatein

नई दिल्ली: सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में नीलू का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का निधन हो गया है। शो से जुड़े लोगों ने बताया कि नीरू को कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार सुबह वो बाथरूम में गिर पड़ी, उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

शो की स्टारकास्ट नीरू के अचानक हुए निधन से सदमे में हैं, दिव्यांका त्रिपाठी जो शो में इशिता भल्ला का रोल प्ले करती हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर नीरू को श्रद्धांजलि दी है।

एक्ट्रेस ने लिखा है- ''जब तुम अचानक ही चली गई हो तो मैं तुम्हारे साथ हुई पुरानी बातों को याद कर रही हूं। तुम्हारी पसंदीदा सोने की जूलरी, तुम्हारे दोनों बच्चों की बातें। काश तुम अपनी बेटी के साथ और ज्यादा वक्त बिता पाती। काश मैं उस दिन तुमसे और ज्यादा बातें कर पाती।

शो के लीड एक्टर करण पटेल ने भी नीरू के अचानक चले जाने पर दुख जाहिर किया है।

अली गोनी ने भी नीरू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें, नीरू रमन और इशिता के घर में नौकरानी की भूमिका निभाती थीं। उन्हें सीरियल में नीलू दीदी नाम से जाना जाता था। शुरू से ही वो इस शो का हिस्सा रही थीं। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

yeh hai mohabbatein
Image Source : INSTAGRAMyeh hai mohabbatein

yeh hai mohabbatein
yeh hai mohabbatein

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन