1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना संग रोमांस करेंगी श्रेया चौधरी, 'मुपापा' में एक्ट्रेस लगाएगी ग्लैमर का तड़का

आयुष्मान खुराना संग रोमांस करेंगी श्रेया चौधरी, 'मुपापा' में एक्ट्रेस लगाएगी ग्लैमर का तड़का

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 05, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 04:07 pm IST

'बंदिश बैंडिट्स' फेम श्रेया चौधरी को आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'मुपापा' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुना गया है। श्रेया चौधरी और आयुष्मान खुराना की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है।

Shreya Chaudhary Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
श्रेया चौधरी और आयुष्मान खुराना Image Source : INSTAGRAM/@SHREYA__CHAUDHRY,AYUSHMANNK

'बंदिश बैंडिट्स' और अमेजन प्राइम वीडियो की 'द मेहता बॉयज' में अपने बेहतरीन काम के लिए मशहूर श्रेया चौधरी अब जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रेया चौधरी अब आयुष्मान खुराना के साथ अपकमिंग फिल्म 'मुपापा' में नजर आएंगी। दोनों पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड की यह फ्रेश जोड़ी क्या कमाल करती है। फिल्म 'मुपापा' 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

श्रेया चौधरी की 'मुपापा' में हुईं एंट्री

समीर सक्सेना के निर्देशन में बनी 'मुपापा' का निर्माण यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और पोशम पा पिक्चर्स ने किया है। पोशम पा पिक्चर्स की सह-स्थापना समीर सक्सेना ने बिस्वपति सरकार, सौरभ खन्ना और अमित गोलानी के साथ की है। यह फिल्म इस स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस के बीच पहला थिएट्रिकल कोलैबोरेशन है। अपनी नैचुरल एक्टिंग और किरदारों को गहराई व भावनाओं के साथ आसानी से पेश करने के लिए पहचानी जाने वाली श्रेया ने अपने अलग-अलग तरह के काम से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। 'बंदिश बैंडिट्स' के दोनों सीजन में उनके एक्टिंग को नैचुरल और रिलेटेबल अंदाज के लिए सराहा गया। वहीं 'द मेहता बॉयज' ने उनकी वर्सेटिलिटी और लेयर्ड किरदारों को निभाने की कला को फिर से दर्शकों के सामने रखाने के लिए तैयार है।

श्रेया चौधरी करेंगी आयुष्मान खुराना संग रोमांस

आयुष्मान खुराना के साथ यह थिएट्रिकल रिलीज एक एक्ट्रेस के तौर पर उनके करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। 'मुपापा' के साथ श्रेया चौधरी अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रही हैं। अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर श्रेया चौधरी को वायआरएफ टैलेंट ने एक्सक्लूसिव मैनेजमेंट के लिए साइन किया है, जो उनके प्रोफेशनल सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है। अब वह यश राज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट आर्म YRF Talent का हिस्सा हैं। यह एजेंसी इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ-साथ नई पीढ़ी के कई होनहार कलाकारों को भी रिप्रेजेंट करती है। इस हाउस के साथ रानी मुखर्जी, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, वाणी कपूर, शरवरी, अहान पांडे, अनीत पड्डा समेत कई अन्य कलाकार काम कर चुके हैं।

9 साल पहले श्रेया चौधरी ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

श्रेया चौधरी ने 'डियर माया' फिल्म से अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने इरा का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2017 में आई थी। उन्हें असली पहचान अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' से मिली, जिसमें उन्होंने तमन्ना शर्मा का रोल किया था। एक पॉप स्टार जो क्लासिकल और मॉडर्न म्यूजिक के जरिए अपनी पहचान तलाश रही थी। वह इसके दूसरे सीजन में भी नजर आईं, जो दिसंबर 2024 में रिलीज हुआ था। 'बंदिश बैंडिट्स' के अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'द अदर वे' में काम किया और फिल्म 'द मेहता बॉयज' में जारा का किरदार निभाया।

(Input - ANI)

ये भी पढ़ें - आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन को दिया सरप्राइज, KBC 18 पर 'कभी कभी' गाकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।