1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी एक्टर करण पटेल पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी अंकिता का मिसकैरिज हुआ

टीवी एक्टर करण पटेल पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी अंकिता का मिसकैरिज हुआ

 Published : Jun 27, 2018 03:21 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 07:24 pm IST

अंकिता के पापा जो सीरियल ये है मोहब्बतें में करण पटेल के ससुर की भूमिका निभाते हैं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि उनकी बेटी का मिसकैरिज हुआ है।

करण पटेल-अंकिता भार्गव- India TV Hindi
करण पटेल-अंकिता भार्गव

 नई दिल्ली: टेलीविजन कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव बहुत ही नाजुक पलों से गुजर रहे हैं, हाल ही में पैरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट की थी और अब मिसकैरिज की खबर आ गई। अब इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि अंकिता का गर्भपात हो गया है। यह गोल्ड अवॉर्ड 2018 इवेंट के बाद हुआ।

अंकिता के पापा जो सीरियल ये है मोहब्बतें में करण पटेल के ससुर की भूमिका निभाते हैं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि उनकी बेटी का मिसकैरिज हुआ है। इस कपल ने हाल ही में बेबी आने की खुशखबरी दी थी। दोनों ने फोटोशूट करवाया था, उसे एडिट करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें ये बताया था कि ये दीवाली बेबी वाली होगी। मगर अफसोस कि वो बेबी इस दुनिया में आने से पहले ही चला गया।

बुधवार को करण पटेल के स्पोकपर्सन ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके बताया कि ये बुरी खबर सच है। उन्होंने गुजारिश की है कि ये करण और अंकिता के लिए खराब फेज है इसलिए मीडिया प्राइवेसी का ध्यान रखे।

स्टेटमेंट में लिखा है- मैं मीडिया से गुजारिश करता हूं कि करण औऱ अंकिता को पर्याप्त समय दीजिए कि वो इससे उब पाए। ये उनके परिवार के लिए और खासकर उन दोनों के लिए बुरा वक्त है। उन्हें वक्त दीजिए ताकि वो इससे उबर पाएं।‘’

करण पटेल और अंकिता भार्गव की मुलाकात सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में रोमी भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली गोनी ने करवाई थी। अंकिता के पिता करण पटेल (रमन भल्ला) के ससुर की भूमिका निभाते हैं जो अब उनके रियल लाइफ ससुर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन