नई दिल्ली: सीरियल ये है मोहब्बतें में रमण भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। बॉम्बे टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव प्रेगनेंट हैं, और नवंबर के आस पास बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
Related Stories
हालांकि करण पटेल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि जब भी ऐसा कुछ होगा हम आपको जरूर बताएंगे। करण पटेल ने भले ही इसे अफवाह बताया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक करण के पिता बनने की खबर सच है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी वो इस खबर को सीक्रेट रखना चाहते हैं, सही समय आने पर इसे अनाउंस करेंगे।
करण पटेल और अंकिता भार्गव की शादी साल 2015 में हुई थी। अंकिता के पिता सीरियल ये है मोहब्बतें में करण के ससुर बनते हैं, जो रियल लाइफ में भी उनके ससुर हैं।
करण और अंकिता की मुलाकात अली गोनी ने करवाई थी, जो सीरियल ये है मोहब्बतें में रमण भल्ला के छोटे भाई रोमी भल्ला का किरदार निभाते हैं। अली को लगता था करण और अंकिता एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।