1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस हुई प्रेगनेंट, लेकिन पति हैं नाखुश, प्रेगनेंसी की खबर सुनते ही किया ये काम

ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस हुई प्रेगनेंट, लेकिन पति हैं नाखुश, प्रेगनेंसी की खबर सुनते ही किया ये काम

 Published : Apr 16, 2018 11:20 am IST,  Updated : Apr 16, 2018 11:20 am IST

अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी।

अनीता हसनंदानी-रोहित...- India TV Hindi
अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी

नई दिल्ली: टीवी जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति रोहित रेड्डी को बता रही हैं कि वो प्रेगनेंट हैं। लेकिन उनके पति ने जैसे ही खबर सुनी अपना बैग पैक किया और घर से भाग गए।

लेकिन इससे पहले की लोग उन्हें सच में बधाई देने लगे उन्होंने बता दिया कि ये वीडियो सिर्फ एक फनी वीडियो है, जो उन्होंने पति के साथ मिलकर मस्ती के मूड में बनाकर शेयर किया है। अनीता ने वीडियो के साथ लिखा है- थोड़ा सा पागलपन। मैं प्रेगनेंट नहीं हूं, मजाक कर रही हूं। ये आइडिया एडम वहीद का था।

इस वीडियो में अनीता पति रोहित को फोन पर प्रेगनेंसी की खबर देती हैं, उन्हें कहती हैं कि वो डैडी बनने वाले हैं। लेकिन इतना सुनना था कि रोहित भाग खड़े हुए। आप भी देखिए ये फनी वीडियो...

हालांकि वीडियो देखने के बाद फैंस की उम्मीदें जाग गई हैं, वो अनीत से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि जल्द ही इस जोक को वो सच कर दें।

बता दें साल 2013 में अनीता ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। उनकी शादी को 5 साल हो चुके हैं लेकिन अभी दोनों ने बेबी प्लान नहीं किया है। दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी।

अनीता सीरियल ये है मोहब्बतें में शगुन का किरदार निभाती हैं। जल्द ही अनीता नागिन 3 में भी नजर आएंगी।

अनीता अक्सर अपने पति रोहित रेड्डी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन