1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नागिन 3' से जुड़ी अनीता हसनंदानी, देखिए टीजर और पोस्टर

'नागिन 3' से जुड़ी अनीता हसनंदानी, देखिए टीजर और पोस्टर

 Published : Apr 11, 2018 02:54 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 02:58 pm IST

नागिन के पहले सीजन में मौनी रॉय, अर्जुन कपूर और अदा खान लीड रोल में थे। बाद में नागिन का दूसरा सीजन आया जिसमें मौनी और अदा के साथ लीड रोल में करणवीर बोहरा थे।

अनीता हसनंदानी- India TV Hindi
अनीता हसनंदानी

नई दिल्ली: नागिन 3 में करिश्मा तन्ना की घोषणा करने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अब एक नई इच्छाधारी नागिन को लोगों से मिलवाया है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हैं। अनीता नागिन 3 में इच्छाधारी नागिन का रोल करती दिखेंगी। पहले दो भागों में मौनी रॉय और अदा खान ने नागिन का रोल प्ले किया था।

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनीता हसनंदानी का लुक शेयर करते हुए लिखा है- नागिन 3 में स्वागत है अनीता हसनंदानी। दूसरी इच्छाधारी नागिन।

इससे पहले करिश्मा तन्ना का भी पहला लुक शेयर किया गया, वो भी इस फिल्म में नागिन के रोल में हैं।

इस सीजन का टीजर भी रिलीज हो चुका है। जिसमें नागिन को कुछ लोग परेशान करते नजर आ रहे हैं।

नागिन के पहले सीजन में मौनी रॉय, अर्जुन कपूर और अदा खान लीड रोल में थे। बाद में नागिन का दूसरा सीजन आया जिसमें मौनी और अदा के साथ लीड रोल में करणवीर बोहरा थे।

मौनी और अदा इस सीरियल से विदा लेकर अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में जुट गए हैं। मौनी रॉय ने दो फिल्में भी शुरू कर दी हैं। फिल्म ब्रम्हास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ मौनी रॉय नजर आएंगी, इस फिलम की शूटिंग के लिए मौनी आजकल बुल्गारिया में हैं। दूसरी फिल्म है गोल्ड, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन