1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय नहीं बल्कि करिश्मा तन्ना होंगी 'नागिन 3' की अगली नागिन

मौनी रॉय नहीं बल्कि करिश्मा तन्ना होंगी 'नागिन 3' की अगली नागिन

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 10, 2018 08:40 am IST,  Updated : Apr 10, 2018 02:06 pm IST

कहा जा रहा है कि 'नागिन 3' में तीन नागिनें होंगी। दो अन्य नागिनों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। सीरियल के पहले और दूसरे संस्करण में नागिन का किरदार मौनी राय ने निभाया था।

करिश्मा तन्ना- India TV Hindi
करिश्मा तन्ना

मुंबई: निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को अपने नए सीरियल 'नागिन 3' में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के किरदार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीरियल में करिश्मा 'नागिन' का किरदार निभा रही हैं। एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शो में अभिनेत्री का स्वागत किया।

एकता ने सोमवार को ट्वीट किया, "यह रही पहली नागिन। करिश्मा तन्ना, 'नागिन 3' में स्वागत। जल्द आ रहा है कलर्स पर।" उन्होंने करिश्मा के किरदार का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

कहा जा रहा है कि 'नागिन 3' में तीन नागिनें होंगी। दो अन्य नागिनों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। सीरियल के पहले और दूसरे संस्करण में नागिन का किरदार मौनी राय ने निभाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन