1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब सीता और शगुन मिलकर करेंगी कॉमेडी

अब सीता और शगुन मिलकर करेंगी कॉमेडी

 Published : Jul 23, 2017 08:58 am IST,  Updated : Jul 23, 2017 09:00 am IST

ये है मोहब्बतें की शगुन और रामायण की सीता एकसाथ एक मंच पर नजर आएंगी। दोनों को जल्द ही शुरू हो रहे टीवी शो 'कॉमेडी दंगल' के लिए साइन किया गया है।

anita- India TV Hindi
anita

मुंबई: टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री अनीता हसनंदनी और देबिना बनर्जी आपको रुलाने के बाद अब हंसाने के लिए तैयार हैं। जी हां, ये है मोहब्बतें की शगुन और रामायण की सीता एकसाथ एक मंच पर नजर आएंगी। दोनों को जल्द ही शुरू हो रहे टीवी शो 'कॉमेडी दंगल' के लिए साइन किया गया है। यह शो स्टैंड अप और स्किट (व्यंग्य) कॉमेडी के बीच एक द्वंद्व पर आधारित होगा।

अनीता और देबिना स्किट टीम का हिस्सा होंगी और स्टैंड अप की टीम से लड़ेंगी। स्टैंड अप टीम का नेतृत्व कॉमेडी के लिए मशहूर भारती सिंह करेंगी।

देबिना ने एक बयान में कहा, "मेरे पिछले धारावाहिकों में मैंने या तो एक मासूम लड़की का किरदार निभाया है या एक सुंदर महिला का। भले ही कॉमेडी शैली मेरे लिए नई नहीं है, फिर भी मैं इसे ज्यादा नहीं कर सकी। 'कॉमेडी दंगल' मुझे वह मौका देगी, जिसमें प्रत्येक हफ्ते एक नया किरदार निभाना होगा और यही कारण है कि इस शो के प्रति मेरी उत्सुकता जागी।"

उन्होंने कहा, "मेरे मासूम चेहरे पर न जाओ, यह मेरा ट्रंप कार्ड है! विरोधी टीम मेरी ओर से सबसे ज्यादा अप्रत्याशित चीजों की आशा कर सकती है।"

एंड टीवी पर आने जा रहे इस आगामी शो के साथ अपने जुड़ाव पर अनीता ने कहा, "कॉमेडी और ड्रामा मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं और 'कॉमेडी दंगल' इन दोनों का एक अच्छा मिला जुला रूप है। इस शो का विचार ऐसा है जो इससे पहले कभी टेलीविजन पर प्रयोग नहीं किया गया। स्टैंड अप कॉमेडी बनाम स्किट कॉमेडी।"

उन्होंने कहा, "मैं उन सभी शो को करना पसंद करती हूं जो मेरी सीमाओं से परे होते हैं और एक कलाकार के रूप में मुझे चुनौती देते हैं। मैं इस नए शो के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

(इनपुट- आईएनएस)

सोनम को लेकर प्रोटेक्टिव हैं अर्जुन

सुशांत को अंतरिक्ष में देखकर उत्साहित हैं कृति

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन