1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुशाल टंडन ने उड़ाया ‘नागिन 3’ का मजाक, एकता कपूर ने इस तरह लिया बदला

कुशाल टंडन ने उड़ाया ‘नागिन 3’ का मजाक, एकता कपूर ने इस तरह लिया बदला

 Published : Jan 09, 2018 01:06 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 01:06 pm IST

एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 3’ में इस बार अनीता इच्छाधारी नागिन बनी नजर आएंगी।

Kushal Tandon- India TV Hindi
Kushal Tandon

नई दिल्ली: टीवी सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं, ऐसे  एक पोस्ट में कुशाल ने नागिन 3 पर कुछ बोल दिया जो एकता कपूर को बुरा लग गया और उन्होंने कुशाल से बदला भी ले लिया। दरअसल टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने ट्विटर पर एक पोस्ट डाला। इसमें अनीता ने लिखा- मेरी पीठ थपथपानी चाहिए। क्योंकि मैंने फ्लाइट में एक के बाद एक ‘जग्गा जासूस’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ देख डाली वह भी बिना सिर दर्द की दवा खाए।

अनीता के इस ट्वीट पर कुशाल ने मजे लेते हुए लिखा, ‘आपकी पीठ पर थपकी थपकी थपकी। कैसे? रोहित (अनीता के पति) कहां थे?  मैं सोच रहा हूं हमें नागिन के दर्शकों को क्या देना चाहिए।’

अपने टीवी सीरियल का मजाक बनता देख एकता ने कुशाल को जवाब दे दिया। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लिखा, ‘आपको जो सीन मैंने दिया था, उसके लिए मुझे अपनी पीठ थपथपानी चाहिए।’

 बता दें, एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 3’ में इस बार अनीता इच्छाधारी नागिन बनी नजर आएंगी। खास बात यह है कि ‘ये है मोहब्बतें’ की तरह इस बार भी अनीता निगेटिव रोल में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि करिश्मा तन्ना इसमें अच्छी नागिन का किरदार प्ले कर सकती हैं।

अनीता हसनंदानी स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन का किरदार निभा रही हैं। अनीता टीवी की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। शगुन के किरदार में वो जो ब्लाउज पहनती हैं वो काफी मशहूर हैं। ट्विटर पर अनीता अक्सर अपने ब्लाउज की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन