1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: घर से बेघर होने के बाद लव त्यागी ने बताया कौन होगा इस सीजन का विनर?

Bigg Boss 11: घर से बेघर होने के बाद लव त्यागी ने बताया कौन होगा इस सीजन का विनर?

 Published : Jan 09, 2018 11:03 am IST,  Updated : Jan 09, 2018 11:03 am IST

लव त्यागी बिग बॉस 11 से बाहर हो गए हैं। वे शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और हिना खान के साथ नॉमिनेटेड थे।

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11

नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 में इस बार का शिकार लव त्यागी बने और बिग बॉस के घर से बेघर हो गए। लव अब बाहर आ गए हैं और मीडिया को इंटरव्यू में अपनी बात रख रहे हैं। लव से जब पूछा गया कि आपके हिसाब से इस बार बिग बॉस का विनर कौन होगा तो उन्होंने बिना टाइम लिए तुरंत कह दिया शिल्पा शिंदे इस बार बिग बॉस की विनर होंगी। जब लव से पूछा गया कि क्या वे भी यही चाहते हैं कि बिग बॉस की 11 की विनर शिल्पा शिंदे ही हों। इस पर लव ने क्या- मैं तो यही चाहूंगा कि मेरे दोस्त विनर बने लेकिन जो मुझे लग रहा है वो यही है कि शिल्पा शिंदे इस बार बिग बॉस की विनर होंगी। लव ने कहा कि दूसरे नंबर पर हिना और तीसरे नंबर पर विकास होंगे।

लव ने बताया कि जब मॉल टास्क के लिए हम गए थे, उस वक्त सबसे ज्यादा जिसका नाम सुनाई दे रहा वो शिल्पा शिंदे थीं। लोग उनके पीछे पागल हैं, और मुझे यही लगता है कि वो इस सीजन की विनर होंगी।

लव से जब पूछा गया कि वो घर से बेघर हो गए क्या उन्होंने सोचा था कि आकाश और पुनीश उनसे ज्यादा डिजर्विंग हैं? इस पर लव ने कहा- मुझे नहीं लगता वो मुझसे ज्यादा डिजर्विंग हैं लेकिन उन्होंने चालाकी से गेम खेला और पहले दूसरे नंबर पर खड़े हो गए, मुझे लगा चलो मैं तीसरे पर खड़ा हो जाता हूं, नीचे के तीन नॉमिनेट होंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Hina Shilpa
Image Source : PTIHina Shilpa

लव से पूछा गया कि क्या हिना और प्रियांक से उनकी दोस्ती बाहर आने के बाद भी बनी रहेगी? इस पर लव ने कहा- मेरी तरफ से तो सारे रिश्ते वही रहेंगे, डिपेंड करता है वो लोग दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं या नहीं?

लव से जब हिना के बारे में पूछा गया कि क्या उनमें ईगो है? तो उन्होंने कहा- ड्रामा क्वीन का टैग तो मैंने भी उसे दिया था। हां वो कभी-कभी थोड़ी घमंडी हो जाती है।

लव से जब पूछा गया कि वो आगे चलकर फिल्मों में जाएंगे या टीवी में अपना करियर बनाएंगे तो लव ने कहा- अभी तो मैंने कुछ नहीं सोचा है, जो मुझे मिलेगा मैं वो करूंगा।

बता दें, लव त्यागी ने बिग बॉस के घर से बाहर आकर बंदगी कालरा और अर्शी खान से मुलाकात की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन