1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: मॉल में वोटिंग टास्क के लिए गई एक्ट्रेस हिना खान के साथ हुई बदतमीजी, देखिए वीडियो

Bigg Boss 11: मॉल में वोटिंग टास्क के लिए गई एक्ट्रेस हिना खान के साथ हुई बदतमीजी, देखिए वीडियो

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 05, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 01:44 pm IST

ट्विटर पर लोगों ने इस हरकत पर अफसोस जताया और गुस्सा भी जाहिर किया है। लेकिन बिग बॉस को ये सोचना चाहिए था कि जब सेलिब्रिटी को लेकर मॉल आ रहे हैं तो भीड़ तो बेकाबू होगी ही।

Hina Khan- India TV Hindi
Hina Khan

नई दिल्ली: बिग बॉस अपने हर सीजन में कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करता हैं। लेकिन इस बार नया करने की कोशिश में बिग बॉस को खामियाजा भुगतना पड़ गया। दरअसल पिछले सीजन में बिग बॉस ने मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर को मॉल टास्क के लिए लाया था, जो सफल रहा, इस बार बिग बॉस ने इस टास्क के लिए मॉल में सेलिब्रिटीज को ले आए। टीवी एक्ट्रेस हिना खान, शिल्पा शिंदे, चैनल हेड रह चुके विकास गुप्ता और लव त्यागी को मॉल टास्क के लिए लाया गया। लेकिन जैसे ही ये लोग मॉल पहुंचे भीड़ बेकाबू हो गई। बड़ी संख्या में हिना, शिल्पा और विकास के फैंस पहुंचे हुए थे। किसी ने हिना के साथ बेहूदगी की और उनके बाल खींच लिए। कुछ का कहना है कि ये शिल्पा के फैन थे जिन्होंने हिना के साथ बदतमीजी की तो कुछ का ये कहना है कि ये हिना के फैन ही थे जिन्होंने सेल्फी खिंचाने के चक्कर में उनके बाल खींच लिए।

ट्विटर पर लोगों ने इस हरकत पर अफसोस जताया और गुस्सा भी जाहिर किया है। लेकिन बिग बॉस को ये सोचना चाहिए था कि जब सेलिब्रिटी को लेकर मॉल आ रहे हैं तो भीड़ तो बेकाबू होगी ही।

मॉल में ऑडियंस की लाइव वोटिंग के बाद जिसे सबसे कम वोट मिले होंगे वो इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा। सलमान वीकेंड के वार में उस सदस्य की घोषणा करेंगे। फिलहाल अभी घर में कुल 6 सदस्यों में से एक सदस्य टास्क जीतकर फिनाले में एंट्री करेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन