Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब 'ये है मोहब्बतें' से अलग होने जा रही हैं ये मशहूर एक्ट्रेस

अब 'ये है मोहब्बतें' से अलग होने जा रही हैं ये मशहूर एक्ट्रेस

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Apr 19, 2018 01:30 pm IST, Updated : Apr 19, 2018 01:30 pm IST

सीरियल 'ये है मोहब्बतें' स्टार प्लस पर ऑनएयर होता है।

ये है मोहब्बतें- India TV Hindi
ये है मोहब्बतें

नई दिल्ली: टीवी के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला की सासू मां संतोष भल्ला यानी एक्ट्रेस शहनाज रिजवान जल्द ही मशहूर सीरियल से अलग होने वाली हैं। एक्ट्रेस शहनाज ने खुद ये बात कन्फर्म कर दी है। शहनाज ने इसकी वजह ये बताई है कि वो अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इसका कोई प्रोफेशनल कारण नहीं है बल्कि अब वो रेस्ट चाहती हैं।

शहनाज का परिवार लंदन में रहता है, और वो काम की वजह से मुंबई में रहती हैं। काफी वक्त से वो अपने घर नहीं गई हैं, इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कहने को सोच लिया है। शो छोड़ने के बाद वह सीधा लंदन रवाना हो जाएंगी। इंटरव्यू में शहनाज ने अपने सभी साथी कलाकारों को थैंक्स कहा। और कहा कि वो यहां से जाने के बाद सभी को मिस करने वाली हैं। दिव्यांका, पंकज भाटिया और करण पटेल सभी बहुत याद आएंगे। शो में उनके बेटे रमन भल्ला का रोल प्ले करने वाले करण पटेल के बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा- करण दिल के बहुत अच्छे हैं, वो मेरी इज्जत करते हैं और बिल्कुल मेरे बेटे जैसे हैं। वहीं दिव्यांका के बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा कि वो बहुत अच्छी हैं, हमें एक दूसरे के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।

बता दें, शहनाज सिर्फ काम की वजह से पिछले 5 साल से मुंबई में अकेली रह रही हैं। अब वो मुंबई से जाकर लंदन में सिर्फ अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं। बता दें शहनाज के पास फिल्मों के भी ऑफर हैं, एक फिल्म में एकता कपूर ने उन्हें अहम रोल देने की बात कही है।

शहनाज एक बुक भी लॉन्च करने वाली हैं जो वो पिछले 40 साल से लिख रही हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement