1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये मशहूर एक्ट्रेस निभाएगी 'ये है मोहब्बतें' में इशिता की सास का किरदार

ये मशहूर एक्ट्रेस निभाएगी 'ये है मोहब्बतें' में इशिता की सास का किरदार

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 21, 2018 08:23 am IST,  Updated : May 21, 2018 08:27 am IST

‘ये है मोहब्बतें’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में इशिता अपने ही बेटे आदि को मार देगी जिसके बाद उसे जेल हो जाएगी और रमन-इशिता का रिश्ता भी कमजोर हो जाएगा।

ये है मोहब्बतें- India TV Hindi
ये है मोहब्बतें

नई दिल्ली: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में पिछले दिनों से इशिता की सास संतोष का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शहनाज ने शो छोड़ दिया और लंदन में शिफ्ट हो गईं। जिसके बाद से मेकर्स को नए चेहरे की तलाश थी। खबरों के मुताबिक ये खोज अब पूरी हो गई है। शहनाज की जगह अब इस शो में उषा राणा को कास्ट किया गया है। उषा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।

उषा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मैं शहनाज वाला किरदार प्ले करने वाली हूं लेकिन मैं इसे अपने अंदाज से निभाऊंगी। आपको बता दें कि कलर्स के शो 'थपकी प्यार की' में उषा दादी के किरदार में नजर आई थीं।

जब शहनाज ने शो छोड़ा तो शो की पूरी टीम दुखी थी। खुद शहनाज का भी कहना था कि इस तरह टीम को छोड़कर जाना अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो सिर्फ सीरियल की वजह से मुंबई में अकेली रहती थीं, उनका पूरा परिवार लंदन में है। इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया और लंदन में जाकर बस गईं।

बात करें सीरयल की तो, ‘ये है मोहब्बतें’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में इशिता अपने ही बेटे आदि को मार देगी जिसके बाद उसे जेल हो जाएगी और रमन-इशिता का रिश्ता भी कमजोर हो जाएगा। इसके बाद शो में लीप होगा और लीप के बाद शो में एंट्री होगी दिव्यांका के रियल लाइफ पति विवेक दहिया की। एसीपी अभिषेक का किरदार निभाने वाले विवेक इशिता को जेल से छुड़ाने में मदद करेंगे। दिवेक के फैंस के लिए ये किसी सप्राइज से कम नहीं होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन