नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्शन हीरो खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अक्षय इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी मूवी हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच भी अक्षय कुमार अपनी सेहत के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। इस दौरान अक्षय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो साइकलिंग कर रहे हैं। खास बात यह है कि वो दोनों हाथ छोड़कर साथ में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
Related Stories
अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए फैंस को चेतावनी भी दी है कि वो इस एक्शन को सड़क पर ना दोहराएं। अक्षय कुमार अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं।
इससे पहले भी अक्षय कुमार ने एक खतरनाक स्टंट वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो गले की एक्सरसाइज कर रहे थे। लोहे के एक हैवी रिंग को अक्की अपने गले में लटकाकर चारों तरफ घुमा रहे थे। यह वीडियो उन्होंने जैसलमेर में शूट किया था। उन्होंने लिखा था इस खूबसूरत जगह का मैं दीवाना रहा हूं। नेक एक्सरसाइज कर रहा हूं। मुझे बाहर एक्सरसाइज करना बहुत पसंद है। ये मेरे मन और मस्तिष्क को ताजा रखता है।
बता दें, अक्षय हाउसफुल के अलावा 2.0 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो निगेटिव रोल में होंगे, रजनीकांत इस फिल्म के हीरो होंगे। यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी। हाउसफुल 4 की बात करें तो यह फिल्म 26 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी। साथ ही बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा और नाना पाटेकर भी इस फिल्म में अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।