1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल के सपोर्ट पर तनुश्री ने उठाए सवाल, कहा- 'आपके पति अभी भी नाना पाटेकर के साथ काम कर रहे'

ट्विंकल के सपोर्ट पर तनुश्री ने उठाए सवाल, कहा- 'आपके पति अभी भी नाना पाटेकर के साथ काम कर रहे'

 Published : Sep 29, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Sep 29, 2018 05:25 pm IST

नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज आए हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी उनके सपोर्ट में ट्वीट किया था, लेकिन तनुश्री ने उनके पति अक्षय कुमार पर ही सवाल उठा दिए हैं।

Tanushree Dutta, Twinkle Khanna- India TV Hindi
Tanushree Dutta, Twinkle Khanna

नई दिल्ली: नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज आए हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी उनके सपोर्ट में ट्वीट किया था, लेकिन तनुश्री ने उनके पति अक्षय कुमार पर ही सवाल उठा दिए हैं।

दरअसल, ट्विंकल ने पत्रकार जेनिस सेकुएरा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, "तनुश्री दत्ता पर फैसला लेने या उन्हें शर्मिदा करने से पहले कृपया इस कड़ी को पढ़ें- उत्पीड़न और धमकी के बिना कामकाजी माहौल एक मौलिक अधिकार है और बहादुर महिला द्वारा बोलने से हम सभी को उस लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद मिलती है!"

इस बारे में तनुश्री ने एक इंटरव्यू में कहा- "सपोर्ट के लिए शुक्रिया मैम, लेकिन आपके पति (अक्षय कुमार) का क्या है। वह अभी भी नाना पाटेकर के साथ शूटिंग कर रहे हैं। इस बारे में क्या कहेंगी?"

आगे तनुश्री ने कहा, "यह मेरा सवाल है और ये सपोर्ट कितना जेनुइन साबित होगा है, यदि ये अनुशासनात्मक कार्रवाई में नहीं बदलता। उन्होंने मुझसे (नाना) अभी तक माफी नहीं मांगी, बल्क‍ि उल्टा झूठ बोल रहे हैं, ताकि जब आप उनके साथ काम करें तो उन्हें जीतने का अहसास हो."

आपको बता दें कि अक्षय फिलहाल नाना पाटेकर संग 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं।

क्या है मामला:

तनुश्री दत्ता का कहना है कि 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़खानी की थी। उन्होंने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान मुझे कपड़े खोलकर डांस करने के लिए कहा था।

इस मामले पर नाना पाटेकर ने कहा है कि वह तनुश्री के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करेंगे।

Also Read:

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी- लाल साड़ी में कंगना रनौत का रॉयल लुक, 2 अक्टूबर को रिलीज होगा टीजर

श्रद्धा कपूर ने शुरू की साइना नेहवाल बायोपिक की शूटिंग, शेयर किया First Look

Sui Dhaaga Box Office Collection Day 1: पहले दिन फिल्म की औसत कमाई, क्रिकेट मैच का पड़ा असर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन