1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तनुश्री दत्ता के समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे, सोनम-प्रियंका ने किया ट्वीट

तनुश्री दत्ता के समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे, सोनम-प्रियंका ने किया ट्वीट

 Published : Sep 28, 2018 05:46 pm IST,  Updated : Sep 28, 2018 05:46 pm IST

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज तनुश्री के सपोर्ट में आए हैं। प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर, हंसल मेहता, ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर तनुश्री का साथ दिया है।

Priyanka Chopra, Sonam Kapoor Ahuja- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Sonam Kapoor Ahuja

नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज तनुश्री के सपोर्ट में आए हैं। प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर, हंसल मेहता, ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर तनुश्री का साथ दिया है।

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, "यह थ्रेड बहुत कुछ कहता है। जिस पर आज बात हो रही है, उस घटना के समय जेनिस (सेकुएरा, जो उस समय न्यूज चैनल में थीं) वहां मौजूद थीं। यहां तक की जब तनुश्री दत्ता को करियर की चिंता को लेकर 10 साल चुप रहना पड़ा, वह चुप नहीं रहीं और उनकी कहानी अभी भी नहीं बदली है। उनके साहस की प्रशंसा करनी चाहिए ना की उनकी नीयत पर संदेह करना चाहिए।"

फरहान के ट्वीट को प्रियंका चोपड़ा ने रीट्वीट कर लिखा- "सहमत हूं..दुनिया को पीड़ितों पर विश्वास करने की जरूरत है।"

ट्विंकल खन्ना ने जेनिस सेकुएरा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "तनुश्री दत्ता पर फैसला लेने या उन्हें शर्मिदा करने से पहले कृपया इस कड़ी को पढ़ें-उत्पीड़न और धमकी के बिना कामकाजी माहौल एक मौलिक अधिकार है और बहादुर महिला द्वारा बोलने से हम सभी को उस लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद मिलती है!"

सोनम कपूर आहूजा ने ट्वीट किया- ''मेरे कई सहकर्मी (महिला, पुरुष) शोषण का शिकार हुए हैं। अगर हम उन्हें प्रोत्साहित नहीं करेंगे और उनपर सवाल उठाएंगे तो पीड़ित कैसे सर्वाइवर बन पाएगा। उन्हें बोलने दीजिए। उनके साथ खड़े होइए।''

सोनम ने जेनिस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- ''मुझे तनुश्री दत्ता और जैनिस पर भरोसा है। जैनिस मेरी दोस्त हैं। वह कुछ भी हो सकती हैं, लेकिन एक झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर बोलने वाली नहीं। यह हम पर है कि हम साथ खड़े होते हैं या नहीं।''

ऋचा चड्ढा ने लिखा, "अभी तनुश्री दत्ता होना तकलीफदेह है। अकेली, सवालों के घेरे में।"

हंसल मेहता ने ट्वीट किया, "भारत में आमतौर पर अनुकूल कामकाजी माहौल नहीं है। रुतबे वाली स्थिति में पहुंचे लोगों द्वारा मानसिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ और गलत व्यवहार आम है और इन सब हरकतों को उनकी ताकत का लाभ माना जाता है। औपनिवेशिक शासन और वर्षो के उत्पीड़न ने हमारा डीएनए बदल दिया है।"

स्वरा भास्कर ने भी जेनिस के ट्वीट्स को री-ट्वीट करते हुए लिखा, "यह एक लंबी कड़ी है, लेकिन इसे पढ़ा जाना चाहिए..बहुत सारे संकेत हैं जो बताते हैं कि बॉलीवुड 'मीटू मूवमेंट' से दूर क्यों है। क्योंकि, हम उन आवाजों को सुनना ही नहीं चाहते।"

Also Read:

Sui Dhaaga Movie Review: अनुष्का और वरुण की फिल्म महान नहीं लेकिन 'सब बढ़िया है'

Patakha Movie Review: मजेदार है विशाल भारद्वाज की 'पटाखा'

Uri Teaser: 11 दिनों की दमदार कहानी बयां करेगी विक्की कौशल की फिल्म

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन