मुंबई: अपनी सास कृष्णा राज कपूर की अंत्येष्टि में न पहुंच सकीं अभिनेत्री नीतू कपूर का कहना है कि उनकी (कृष्णा) हमेशा उनके दिल में खास जगह रहेगी। नीतू अपने पति ऋषि कपूर के साथ उनके इलाज के लिए अमेरिका में हैं, इसलिए वह सोमवार को कृष्णा की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सकीं।
Related Stories
उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कृष्णा के साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "उनका मेरे जीवन पर बड़ा प्रभाव रहा है। मैं उनकी सौम्यता, बुद्धिमता, उदारता और गर्मजोशी की प्रशंसक हूं। वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। उनके जैसा कोई नहीं है। सबसे अच्छी इंसान, प्यारी, सबसे अच्छी दोस्त।"
दोनों के बीच गहरा रिश्ता था और वे अकसर छुट्टियों पर साथ यात्रा करती थीं। अभिनेत्री ने जुलाई में पेरिस में अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें कृष्णा, ऋषि और उनके बच्चे रणबीर और रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भारत साहनी और भतीजी समारा भी शामिल हुए थे।
मणिकर्णिका का शानदार टीजर रिलीज, अभी देखिए
उर्वशी के लिए दीपक ने कुर्बान कर दिए सारे बाल, टूटा अनूप-जसलीन का रिश्ता