नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कटरीना कैफ लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका ये रिश्ता आगे तक नहीं गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब कटरीना की दोस्त आलिया भट्ट उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। आलिया हाल ही में रणबीर के परिवार के साथ लंच डेट पर भी दिखी थीं।
Related Stories
कटरीना कैफ के साथ हाल ही में कुछ अजीबोगरीब स्थिति बन गई। हाल ही में कटरीना एक मशहूर स्पोर्ट्स बार में द बैंग टूर की प्रैक्टिस के लिए गई थीं। अचानक लिफ्ट के पास उन्हें रणबीर की मम्मी नीतू कपूर अपनी दोस्त रीमा जैन और लाली धवन के साथ नजर आईं। जैसे ही कटरीना ने नीतू को देखा वो वहां से चली गईं। जो खबरें सामने आई हैं उसके मुताबिक कटरीना ने तो नीतू को देखा था लेकिन नीतू कटरीना को नहीं देख पाई थीं।

कटरीना इन दिनों सिंगल हैं, जबकि रणबीर कपूर का नाम आलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है। बता दें, आलिया और कटरीना पक्की दोस्त थीं, लेकिन आलिया के इस रिलेशनशिप के बाद कटरीना से उनका रिश्ता कैसा है इस पर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।