1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले कैटरीना कैफ के जिम में काम करती दिखीं जाह्नवी कपूर

डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले कैटरीना कैफ के जिम में काम करती दिखीं जाह्नवी कपूर

 Published : May 29, 2018 11:59 am IST,  Updated : May 29, 2018 11:59 am IST

जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं। पिछले कुछ वक्त से वह अपनी आगामी धड़क को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही जाह्नवी के चाहनेवालों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने में बिल्कुल वक्त नहीं लगता।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं। पिछले कुछ वक्त से वह अपनी आगामी धड़क को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही जाह्नवी के चाहनेवालों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने में बिल्कुल वक्त नहीं लगता। अब उनकी एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें जाह्नवी का एक अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। दरअसल इसमें वह रिसेप्शनिस्ट की तरह लग  रही हैं। बता दें कि जाहान्वी की यह तस्वीर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "जिम में बेहद खूबसूरत रिसेप्शनिस्ट आ गई है। जाह्नवी कपूर" इस तस्वीर में जानह्वी फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रही हैं, साथ ही वह किसी अपने हाथ से कुछ इशारा भी कर रही हैं।

गौरतलब है कि शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'धड़क' को करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के तले तैयार किया गया है। यह मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन