1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ZERO’ Teaser out: सलमान खान की ‘रेस 3’ की रिलीज के बीच अब शाहरुख ने फैंस को खास अंदाज में दी ईदी

‘ZERO’ Teaser out: सलमान खान की ‘रेस 3’ की रिलीज के बीच अब शाहरुख ने फैंस को खास अंदाज में दी ईदी

 Published : Jun 14, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 12:46 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जीरो' को लेकर पिछले लंबे वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। अब इस फिल्म कम दमदार टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। वैसे इस फिल्मों को देखने के लिए दर्शक तभी से उत्साहित है जबसे इसमें शाहरुख के बौन का किरदार निभाने की खबर सामने आई है।

Shah Rukh Salman- India TV Hindi
Shah Rukh Salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जीरो' को लेकर पिछले लंबे वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। अब इस फिल्म कम दमदार टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। वैसे इस फिल्मों को देखने के लिए दर्शक तभी से उत्साहित है जबसे इसमें शाहरुख के बौन का किरदार निभाने की खबर सामने आई है। लेकिन अब जारी किए गए इस टीजर ने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसमें इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार एक साथ पर्दे दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरूआत होती है बहुत सारी तारीफों के पुल बांधने से है।

वहीं आस-पास खड़ी के बीच में निकलकर आते हैं बौने किंग खान, लेकिन यहां एक ट्वीस्ट है। दरअसल यह तारीफें उनके लिए नहीं बल्कि सलमान खान के लिए हो रही है, जो कुछ सेकंड के बाद उनके पीछे से एंट्री लेते हैं। बस फिर क्या था, अब शुरू होता है दो खान्स का धमाल। दोनों को जबरदस्त अंदाज में एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलकार मस्ती मस्ती करते देखा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं शाहरुख तो सलमान की गोद में चढ़कर उनके गाल पर किस भी करते दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि वैसे तो शाहरुख की 'जीरो' इसी साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन ईद का खास मौका चल रहा है तो ऐसा कैसे हो सकता है कि किंग खान अपने चाहने वालों को कोई ईदी न दें। अब शाहरुख ने अपने फैंस को निराश न करते हुए यह टीजर जारी कर दिया है। हालांकि बता दें कि सलमान खान भी अपने प्रशंसकों के लिए ईद के तोहफे के रूप में 'रेस 3' लेकर हाजिर हैं, जो 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन