1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yamla Pagla Deewana Phir Se: सनी, बॉबी और धर्मेंद्र का मजेदार Teaser हुआ रिलीज, मस्ताना बनकर सलमान खान ने दिया साथ

Yamla Pagla Deewana Phir Se: सनी, बॉबी और धर्मेंद्र का मजेदार Teaser हुआ रिलीज, मस्ताना बनकर सलमान खान ने दिया साथ

 Published : Jun 14, 2018 11:53 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 11:53 am IST

देओल परिवार एक बार फिर से अपनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की तीसरी सीरीज को लेकर तैयार हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का पोस्टर बीती शाम को बॉबी देओल ने अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट किया था। लेकिन अब फिल्म का मजेदार टीजर भी रिलीज हो चुका है।

Bobby deol- India TV Hindi
Bobby deol

नई दिल्ली: देओल परिवार एक बार फिर से अपनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की तीसरी सीरीज को लेकर तैयार हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का पोस्टर बीती शाम को बॉबी देओल ने अपने ट्विटर पेज पर पोस्ट किया था। लेकिन अब फिल्म का मजेदार टीजर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के पोस्टर्स में जहां सनी देओल, बॉबी और धर्मेंद्र को अलग अंदाज में देखा जा रहा था वहीं फिल्म अब फिल्म का टीजर देखकर भी लगता है कि इस बार कॉमेडी का तड़का और तेज लगाया गया है। टीजर की शुरूआत होती है धर्मेंद्र की आवाज में बोले गए डायलॉग से। तीनों एक के बाद एक दर्शकों को अपने किरदार के साथ परिचित करवाते हैं।

जहां एक ओर धर्मेंद्र मस्तीभरे अंदाज में दिखे, तो वहीं सनी एक बार फिर से दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं। जबकि बॉबी काफी दिलचस्प भूमिका में दिख रहे हैं, जिसके पास न प्यार है, न पैसा और न काम। लेकिन उसका नाम ही उसकी सबसे बड़ी परेशानी है।" फिल्म में इन तीनों को अपने पंजाबी स्टाइल में तो धमाल मचाते देखा ही जा रहा है साथ ही इसमें बॉबी, सनी और धर्मेंद्र गुजराती बोलने की भी काफी कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि अब इस बात का पता तो फिल्म की रिलीज के बाद ही चलेगा कि इनकी जिंदगी में ऐसा कौन सा मोड़ आया कि इन्हें गुजराती बोलने की जरूरत पड़ी। गौरतलब है कि टीजर के एक सीन में सुपरस्टार सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं। जो खुद को मस्ताना बता रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में कृति खरबंदा को भी अहम किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। 'यमला पगला दीवाना फिर से' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन