1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. OMG! कटरीना से भी कई गुना ज्यादा मंहगी टी-शर्ट पहनकर पहुंची सलमान की बहन अर्पिता, कीमत चकरा देगी आपका सिर

OMG! कटरीना से भी कई गुना ज्यादा मंहगी टी-शर्ट पहनकर पहुंची सलमान की बहन अर्पिता, कीमत चकरा देगी आपका सिर

 Written By: Shivani Singh
 Published : May 24, 2018 03:05 pm IST,  Updated : May 24, 2018 03:05 pm IST

अर्पिता खान अपनी बहन अलविरा और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेड के साथ डिनर में गई। जहां अर्पिता पूरी ब्लैक ब्यूटी बनी हुई थी। उनके साथ उनका बेटा आहिल खान भी मौजूद था। अर्पिता खान भी महंगे कपड़े पहनने में पीछे नहीं है। हो भी क्यों आखिर सलमान खान की बहन जो है।

Arpita khan- India TV Hindi
Arpita khan

नई दिल्ली: सलमान खान की बहन अर्पिता खान लाइफ टाइम  से काफी दूर रहती हैं। वहीं सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म के जरिए वरीना हुसैन भी अपना डेब्यू करेंगी। आयुष शर्मा सलमान की बहन अर्पिता के पति हैं और वो लंबे समय से अपनी बॉलीवुड पारी की तैयारी कर रहे थे। एक्टिंग के गुर सीखने और ग्रूमिंग के बाद आयुष 'लवरात्रि' के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं।

वहीं अर्पिता खान अपनी बहन अलविरा और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेड के साथ डिनर में गई। जहां अर्पिता पूरी ब्लैक ब्यूटी बनी हुई थी। उनके साथ उनका बेटा आहिल खान भी मौजूद था। अर्पिता खान भी महंगे कपड़े पहनने में पीछे नहीं है। हो भी क्यों आखिर सलमान खान की बहन जो है।

अर्पिता खान ने Dolce & Gabbana ब्रांड की ब्लैक 'Queen 4ever' प्रिंट की टी-शर्ट पहनी हुईथी। जो कि उनपर काफी जच रही थी।  'Queen 4ever' प्रिंट की टी-शर्ट की कीमत कटरीना की  Misguided ब्रांड की AC DC tee से भी ज्यादा थी।

Arpita khan
Arpita khan

जी हां अर्पिता की इस टी-शर्ट की कीमत 450 यूरो यानी की करीब 36 हजार रुपए है। वहीं कटरीना के  AC DC tee की कीमत मात्र 1 हजार रुपए है।

आपको बता दें कि कटरीना ने जो Misguided ब्रांड की AC DC tee पहवी थी। उसकी कीमत सिर्फ £12 यानी कि करीब 1 हजार रुपए है।

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कटरीना उनकी फैमिला के साथ ज्यादा टाइट स्पेंड कर रही है। वह सलमान खान की फैमिली को अपनी फैमिली मानती है। वहीं दूसरी ओर अर्पिता खान से कटरीना के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था, 'वह मेरे परिवार की है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल