एक दूसरे से प्यार का ऐलान कर चुके अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयार्क में छुट्टियां मना रहे हैं। न्यूयार्क में छुट्टियां मनाते हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की बेहद रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इन दिनों दोनों स्टार की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या खास है इस फोटो में, दरअसल बात यह है कि मलाइका ने नियॉन कलर की ड्रेस में एक फोटो शेयर किया और कुछ देर बाद उस फोटो का जवाब देते हुए अर्जुन ने नियॉन कलर का ड्रेस पहनकर फोटो शेयर करते हुए यूजर्स से पूछा 'बेहतर कौन'? इसका मतलब अर्जुन मलाइका के हर अंदाज, रूप, रंग को कॉपी कर रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'किसने नियॉन बेहतर पहना है?' अर्जुन के इस कैप्शन से साफ है कि उन्होंने ये चैलेंज मलाइका अरोड़ा को ही किया है। वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी इसी तरह की तस्वीर अर्जुन कपूर से पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर की थी। इसमें वो नियॉन ग्रीन कलर का टॉप और साथ में कैप लगाए नजर आ रही थीं।
अर्जुन कपूर और मलाइका इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियों पर हैं। दोनों की छुट्टियों के दौरान की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर अपनी एक पोस्ट के जरिए अर्जुन और अपने रिश्ते को ऑफिशल कर दिया था। जिसके बाद इनकी जोड़ी काफी चर्चा में आ गई थी। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आएंगी।
Also Read:
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की जिंदगी में आया तूफान, ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट
Kabir Singh Box Office Collection: A सर्टिफिकेट होने के बावजूद शाहिद-कियारा की फिल्म 200 करोड़ के पार, बने कई रिकॉर्ड
सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की ऑफिशियल तस्वीरें आईं सामने
Latest Bollywood News