Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की जिंदगी में आया तूफान, ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त की जिंदगी में आया तूफान, ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत पर शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 04, 2019 12:10 pm IST, Updated : Jul 04, 2019 01:51 pm IST

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में अपने प्यार को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़ने के बाद आपके आंसू छलक जाएंगे।

संजय दत्त की बेटी...- India TV Hindi
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त

नई दिल्ली: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में अपने प्यार को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़ने के बाद आपके आंसू छलक जाएंगे। त्रिशाला दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जो पोस्ट शेयर किया है उसमे लिखा है कि 'आपकी जिंदगी में अचानक से ऐसा कुछ होता है जो आपकी पूरी लाइफस्टाल बदल देती है। जी हां इन दिनों त्रिशाला दत्त की जिंदगी में भी अचानक से एक ऐसा ही तूफान आया है। त्रिशाला के इटालियन ब्वॉयफ्रेंड की मौत हो गई है। और उनकी मौत से दुखी त्रिशाला के बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

बता दें कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अपने इटैलियन बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं। मंगलवार 2 जुलाई को उनके बॉयफ्रेंड की अचानक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से त्रिशाला टूट गई हैं और उन्होंने बेहद दुखी मन से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

त्रिशाला दत्त का ब्वॉयफ्रेंड
त्रिशाला दत्त का ब्वॉयफ्रेंड

उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खबर बताते हुए लिखा, 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई और तुम्हारी बन कर धन्य हो गई। तुम हमेशा मेरे भीतर जिंदा रहोगे। मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी, जो तुम्हारी बेला मिया।' 

त्रिशाला दत्त पोस्ट
त्रिशाला दत्त पोस्ट

त्रिशाला का मेसेज

हालांकि त्रिशाला के मृत बॉयफ्रेंड के बारे में कभी बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले यह कपल तब चर्चा में आया था जब त्रिशाला ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन पोस्ट में उन्होंने कभी बॉयफ्रेंड का नाम नहीं लिखा लेकिन यह बताया था कि वह एक इटैलियन व्यक्ति को डेट कर रही हैं। 
 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement