1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड का ये हैंडसम हीरो शूटिंग में हो गया घायल

बॉलीवुड का ये हैंडसम हीरो शूटिंग में हो गया घायल

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की कहानी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी दौरान अर्जुन घायल हो गए।

arjun- India TV Hindi
arjun

मुंबई: विद्या बालन के अभिनय से सजी फिल्म 'कहानी-2' की शूटिंग कुछ वक्त पहले शुरु की जा चुकी है। फिल्म में विद्या के साथ अर्जुन रामपाल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन घायल हो गए हैं। उनके घुटने में चोट आई है। अर्जुन में एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे जिसमें उन्हें किसी का पीछा करना था। इसी सीन को शूट करते हुए उनके घुटनें में चोट आ गई। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा अपनी चोट की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

इसे भी पढ़े:- होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस से भी कमाते हैं हमारे ये 5 सितारे

अर्जुन ने मंगलवार रात ट्वीट किया, "एक दृश्य की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई। शूट पूरा किया। अब दर्द हो रहा है, लेकिन बिना दर्द के कुछ हासिल भी तो नहीं होता।"

'कहानी-2' सुजाय घोष निर्देशित फिल्म 'कहानी' का सीक्वल है। इसे भी घोष निर्देशित कर रहे हैं। 'कहानी' में जबर्दस्त अभिनय के बाद इसके दूसरे भाग 'कहानी 2' से अभिनेत्री विद्या बालन रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। विद्या ने 'कहानी' में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था, जो पति को ढ़ूंढने के लिए एक मिशन पर रहती है।

2012 में आई इस फिल्म में प्ररमव्रत चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इंद्रनील सेनगुप्ता, धृष्टिमन चटर्जी और शाश्वत चटर्जी भी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म 25 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा विद्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म टीई3न के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News