1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस से भी कमाते हैं हमारे ये 5 सितारे

होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस से भी कमाते हैं हमारे ये 5 सितारे

 Published : Dec 06, 2015 02:44 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 10:29 am IST

एक नजर डालिए बॉलीवुड के नामी सितारे और उनके खूबसूरत रेस्टोरेंट बिजनेस पर।

Celeb Bars- India TV Hindi
Celeb Bars

नई दिल्ली: बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले हमारे फिल्मी सितारे होटल्स और रेस्टोरेंट बिजनेस से भी कमाई करते हैं। रेस्टोरेंट और होटल्स- ये दो ऐसे बिजनेस हैं जो देश और दुनिया हर जगह फलते-फूलते हैं। 90 के दशक के ऐसे कई सितारे हैं जो आज होटल्स और रेस्टोरेंट में बिजनेस में काफी मुनाफा कमा रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अभिनय की दुनिया से ही नहीं बल्कि अपने खूबसूरत बार और रेस्टोरेंट से भी खूब कमाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 5 Bollywood अभिनेत्रियां जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ फरमाया इश्क

1. सुनील शेट्टी: बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी मुंबई में बने ‘मिसचीफ रेस्टोरेंट’ और ‘बार H20’ के मालिक हैं। उनके ये दोनों बिजनेस भी काफी अच्छे चल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं भारत में उनके कई जिम भी चल रहे हैं। इनके अलावा पोपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम का उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसमें ‘खेल’, ‘रक्त’, ‘भागमभाग’, ‘मिशन इस्तानबुल’ और ‘ई एम आई’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं।

Sunil
Sunil

2. अर्जुन रामपाल: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अभिनय और मॉडलिंग से लेकर बिजनेस में भी अपना सिक्का आजमा चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में दिल्ली के चांक्यपुरी में ‘लैप लाउंज’ नाम का एक बार खोला था। ये बार अपनी लग्जरी के लिए काफी प्रसिद्ध है।

Arjun
Arjun

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन