नई दिल्ली: जो भी सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है वो जानता होगा कि हाल ही में उन्होंने सलमान खान की मां सलमा खान के साथ कटरीना कैफ की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कटरीना उन्हें गले लगा रही थीं। जैसे ही तस्वीर वायरल हुई फैंस कहने लगे कि यह परफेक्ट ‘सास बहू’ की जोड़ी है। तस्वीर वास्तव में बहुत क्यूट थी, जिसमें कटरीना और मिसेज खान की कैंडिड तस्वीर थी, जल्द ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, लेकिन अब अर्पिता ने अपने अकाउंट से यह तस्वीर ही डिलीट कर दी है।
कटरीना कैफ के स्टाइलिस्ट Ashley Rebello ने भी ये तस्वीर शेय की थी और डिलीट कर दी। हाल ही में लवरात्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अर्पिता के हस्बैंड आयुष शर्मा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह तस्वीर फिल्म ‘भारत’ के सेट से ली गई है इसलिए ऐसा हो सकता है कि फिल्म का कोई सस्पेंस ना खराब हो जाए इस वजह से यह तस्वीर डिलीट की गई हो।
बता दें, सलमान खान ने हाल ही में फिल्म भारत का स्टिल शेयर किया था। जहां सलमान कटरीना के साथ एक डांस मूव करते नजर आ रहे थे। हरे रंग के लहंगे में कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सलमान और कटरीना अक्सर माल्टा से फिल्म की शूटिंग की तस्वीर साझा करते रहे हैं।
फिल्म का माल्टा वाला शेड्यूल पूरा हो चुका है और कटरीना शूटिंग से फ्री होते ही लंदन पहुंच गईं। जहां अपने परिवार के साथ उन्होंने रोड ट्रिप का आनंद उठाया। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार और दोस्तों के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
कटरीना ने हाल ही में फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा का रिप्लेस किया है।
Latest Bollywood News